सड़क दुर्घटना में सैप जवान की मौत, ड्यूटी से घर जाने के दौरान दुई दुर्घटना

सड़क दुर्घटना में सैप जवान की मौत

रांची : खरसीदाग ओपी क्षेत्र के लालखटंगा में मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर में सैप जवान करमा गाड़ी (पता करकट्टा तुपुदाना, वर्तमान पता प्रेम नगर खूंटी निवासी)की मौत हो गयी. मामले में मृतक के बेटे संजय गाड़ी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. संजय के अनुसार उनके पिता करमा गाड़ी सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त होने के बाद सैप ज्वाइन किया था. वर्तमान में होटवार में ड्यूटी कर रहे थे.

22 दिसंबर की सुबह पिता ड्यूटी पर गये थे. वहां से लौटने के दौरान देर शाम 8.39 बजे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक ( जेएच 01 सीसी 1716) को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर में उनके सिर में गंभीर चोटें आयी थी. जिससे उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >