रांची. संतोष कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग एंड एजुकेशन के आइक्यूएसी सेल की ओर से छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू हुआ. ट्रांसफॉर्मिंग टीचर एजुकेशन थ्रू डिजिटल इनोवेशन विषय पर आयोजित कार्यक्रम में श्रीकृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, झारखंड सरकार के निदेशक डॉ मनीष रंजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.
तकनीक शिक्षक का स्थान नहीं ले सकती : डॉ मनीष
डॉ मनीष रंजन ने कहा कि शिक्षक का स्थान टेक्नोलॉजी नहीं ले सकती. उन्होंने शिक्षा में तकनीक के बढ़ते उपयोग के बीच शिक्षक की भूमिका के महत्व पर जोर दिया.
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने महाविद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका ज्ञान पीयूष का विमोचन किया. विशेषज्ञ सत्र में केंद्रीय विश्वविद्यालय के मानवशास्त्र एवं जनजातीय अध्ययन विभाग की डॉ सीमा ममता मिंज ने विषय पर जानकारी साझा की.
तकनीक-सक्षम शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल
संस्थान की डायरेक्टर डॉ रश्मि ने कहा कि यह कार्यक्रम तकनीक-सक्षम शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के उद्देश्यों और शिक्षकों के लिए इसके महत्व पर प्रकाश डाला.
