Badminton: झारखंड के संवित रमेश क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

मेगा स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में चल रहे ऑल इंडिया सब जूनियर रैकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में रविवार को झारखंड के संवित रमेश क्वार्टर फाइनल में पहुंचे.

ऑल इंडिया सब जूनियर रैकिंग बैडमिंटन रांची. मेगा स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में चल रहे ऑल इंडिया सब जूनियर रैकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में रविवार को झारखंड के संविथ रमेश क्वार्टर फाइनल में पहुंचे. बालक सिंगल्स में संविथ ने कर्नाटक के आयुष मिश्रा को 21-14, 21-13 से पराजित किया. इनके अलावा बालिका वर्ग में हरियाणा की सानवी ने तेलंगाना की दिया आनंद को 21-18, 21-13 से पराजित किया. वहीं महाराष्ट्र की ख्याति खरे ने कर्नाटक की महिथा को 21-08, 21-18 से हराया. जबकि आंध्रप्रदेश की साइ सोहन कोटा ने असम की हर्षित गोगइ को हराया. इस चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल मुकाबले चल रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >