Hockey : डीआरएम ने सलीमा और संगीता को किया सम्मानित

महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी की विजेता भारतीय टीम की कप्तान सलीमा टेटे और फॉरवर्ड खिलाड़ी संगीता कुमारी को सम्मानित किया गया.

खेल संवाददाता, रांची राजगीर में इसी महीने आयोजित महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी की विजेता भारतीय टीम की कप्तान सलीमा टेटे और फॉरवर्ड खिलाड़ी संगीता कुमारी को सम्मानित किया गया. मंडल रेल प्रबंधक सह अध्यक्ष दक्षिण-पूर्व रेलवे खेल संघ जसमीत सिंह बिंद्रा ने शुक्रवार को दोनों खिलाड़ियों को पौधा और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर जसमीत सिंह बिंद्रा ने दोनों खिलाड़ियों को महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप जीतने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. मौके पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मंडल क्रीड़ा अधिकारी निशांत कुमार, मंडल वित्त प्रबंधक (समन्वय) सह कोषाध्यक्ष दक्षिण-पूर्व रेलवे खेल संघ, रांची लक्ष्मण कुमार, मंडल अभियंता (दक्षिण) सह संयुक्त मंडल क्रीड़ा अधिकारी रवि शंकर, आशुतोष कुमार सिन्हा और सेरसा रांची के सचिव ओम प्रकाश ठाकुर भी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >