स्कूल में रुआर कार्यशाला

प्रखंड संसाधन केंद्र सिल्ली तत्वावधान में एसएस हाई स्कूल परिसर में शनिवार को स्कूल रुआर 2025 (बैक टू स्कूल) पर प्रखंडस्तरीय कार्यशाला

प्रतिनिधि, सिल्ली.

प्रखंड संसाधन केंद्र सिल्ली तत्वावधान में एसएस हाई स्कूल परिसर में शनिवार को स्कूल रुआर 2025 (बैक टू स्कूल) पर प्रखंडस्तरीय कार्यशाला आयोजित की गयी. इसमें बीपीओ मनोज कुमार ने रुआर के महत्व की जानकारी दी. प्रधानाचार्यों को स्कूल में बच्चों के ठहराव, उनके बेहतर पठन-पाठन, रोचक ढंग से पढ़ाई के तरीके, पोषक क्षेत्रों में स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गयी. कहा कि स्कूलों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके पोषक क्षेत्र में एक भी बच्चा भी स्कूल से बाहर न रहे. बच्चों के नामांकन में जनप्रतिनिधियों का सहयोग, नव नामांकित बच्चों का स्वागत, शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों को भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए. साथ ही उन बच्चों के अभिभावकों को भी बुलाकर स्वागत किया जाना चाहिए. नामांकन के लिए सामुदायिक जागरूकता का अभियान चलाया जाना चाहिए. बीपीओ ने रुआर के तहत 10 मई तक विद्यालय स्तर पर आयोजित किये जाने वाले 16 दिवसीय कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी. मौके पर जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी ने कहा कि स्कूल रुआर के अभियान में प्रखंड के वार्ड मेंबर, ग्राम प्रधान, मुखिया सहित सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाना चाहिए. सरकार को फर्जी आंकड़ों की जगह वास्तविक आंकड़े दिये जाने चाहिए.

प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक ने कहा कि स्कूलों में नामांकन, और बच्चों का ठहराव महीने भर के बजाय निरंतर प्रयासों से मिलेगी. कल्याण पदाधिकारी बलराम मुंडा ने भी सरकार की ओर से स्कूली बच्चों के हित में चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी दी. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष वीना चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, उप प्रमुख आरती देवी सहित सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishnu giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >