ओरमांझी में चेकिंग के दौरान कार से मिले 1.65 लाख

थाना क्षेत्र के कुच्चू पंचायत अंतर्गत जिराबार चौक के समीप वाहन चेकिंग के क्रम में ओरमांझी पुलिस ने एक कार (जेएच-01सीडी-0907) 1.65 लाख रुपया जब्त किया है.

ओरमांझी. थाना क्षेत्र के कुच्चू पंचायत अंतर्गत जिराबार चौक के समीप वाहन चेकिंग के क्रम में ओरमांझी पुलिस ने एक कार (जेएच-01सीडी-0907) 1.65 लाख रुपया जब्त किया है. ओरमांझी थाना प्रभारी के अनुसार कार में जो रुपये मिले हैं, उसका मालिक रांची के मोरहाबादी निवासी दीपक कुमार है. दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने निजी काम से बैंक से रुपये निकाल कर ओरमांझी के पिस्का मोड़ गिट्टी खरीदने जा रहा था. क्रशर संचालक से गिट्टी खरीदने की बात हुई थी. रुपया उसी के पास भेजना था. ओरमांझी पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >