आरपीएन सिंह के इस्तीफे पर झारखंड कांग्रेस में बवाल, नेताओं ने की ये मांग, जानें किसने क्या कहा

पूर्व प्रदेश प्रभारी रहे आरपीएन सिंह के इस्तीफ पर झारखंड कांग्रेस के नेताओं में भारी गुस्सा है. अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई नेताओं ने पूर्व में लिये गये फैसले पर एतराज जताया है और पुनर्विचार की मांग की है

रांची : प्रदेश में कांग्रेस की राजनीति ने मंगलवार को करवट ले ली. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रहे आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होते ही कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया़ उन्होंने अपने पूर्व प्रभारी के खिलाफ बयानबाजी शुरू कर दी़ प्रदेश के बड़े से लेकर छोटे नेताओं का गुबार फूटा. प्रोफेशनल कांग्रेस के नेताओं ने तो राजधानी में पूजा-अर्चना कर प्रसाद भी बांटा.

कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और फुरकान अंसारी सहित कई नेताओं ने बयान दिये हैं. कांग्रेस नेता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने आरपीएन सिंह के पूर्व के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है़ पार्टी विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि आरपीएन पिछले एक वर्ष से गठबंधन की सरकार को अपदस्थ करने में लगे हुए थे.

इसकी शिकायत आलाकमान से की गयी थी. विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने इसे अवसरवादी राजनीति कहा. पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि वह पहले से ही कह रहे थे कि आरपीएन कांग्रेस में भाजपा के घुसपैठी हैं. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आरपीएन को जो सम्मान कांग्रेस में मिला, वह भाजपा में नहीं मिलेगा.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >