बेड़ो में आंधी-तूफान से उड़े कई घरों के छप्पर

प्रखंड में मंगलवार की शाम तेज आंधी ने इलाके में तबाही मचायी. इस दौरान कई घरों के छप्पर उड़ गये.

बेड़ो. प्रखंड में मंगलवार की शाम तेज आंधी ने इलाके में तबाही मचायी. इस दौरान कई घरों के छप्पर उड़ गये. आंधी से मुरतो पंचायत के चचकोपी गांव निवासी रंथू उरांव, दिघिया पंचायत के तुको गांव निवासी विद्या सिंह के घर पर पेड़ की डाली गिर गयी, जिससे घरों को नुकसान पहुंचा. वहीं तुको गांव के डंगरी चिपा निवासी बिरसी उरांव, सोमरी उरांव, बिरसा उरांव, भाकू उरांव, खुखरा पंचायत के चनकोपी गांव निवासी रामलखन गोप व सोनी देवी के घर के छप्पर को भी नुकसान पहुंचा है. इधर, तुतलो पंचायत के चान्हो गांव स्थित मदरसा कादरिया कंजुल इमान के भवन के छप्पर भी उड़ गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >