रॉकमैंस प्रीमियर लीग: सनराइजर्स और स्मैशर्स जीते

रॉकमैंस प्रीमियर लीग: सनराइजर्स और स्मैशर्स जीते

रांची. रॉकमैंस प्रीमियर लीग में मंगलवार को दो मैच खेले गये. पहले मैच में सनराजर्स ने वॉरियर्स को एक रन से हराया. रौशन मैन ऑफ द मैच बने. पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने 19.4 ओवर में 10 विकेट पर 115 रन बनाये. इसमें सुमंत ने 32, आशीष ने 20 रन की पारी खेली. रौशन व गौरव ने तीन-तीन व जितेंद्र ने दो विकेट लिये. जवाब में वॉरियर्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 114 रन ही बना सकी. इसमें रोहित ने 28, दिनेश ने 24 व साकेत ने 20 रन बनाये. अविनाश ने दो विकेट लिये. वहीं दूसरे मैच में स्मैशर्स ने टाइटंस को पांच विकेट से पराजित किया. कुमार सौरभ मैन ऑफ द मैच बने. इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइटंस की टीम ने 16.5 ओवर में 10 विकेट पर 135 रन बनाये. जिसमें राशिद ने 59 रनों की पारी खेली. आयूष ने चार, कुमार सौरभ ने तीन व शिवम ने दो विकेट लिये. जवाब में स्मैशर्स की टीम ने 18.3 ओवर में पांच विकेट पर 139 रन बनाकर मैच जीता. इसमें कौशिक ने 31, राज ने 21 रन बनाये. मनीष ने तीन विकेट लिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >