रॉकमैंस प्रीमियर लीग : सनराइजर्स व टाइटंस जीते

चैलेंजर्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 176 रन बनाये.

रांची. रॉकमैंस प्रीमियर लीग में शुक्रवार को दो मैच खेले गये. पहले मैच में सनराजर्स ने चैंलेंजर्स को पांच विकेट से हराया. सुमंत कुमार मैन ऑफ द मैच बने. पहले बल्लेबाजी करते हुए चैलेंजर्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 176 रन बनाये. इसमें सौरव ने 91 और अमन ने 34 रन बनाये. संजीत व अविनाश ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में सनराजर्स की टीम ने 19.5 ओवर में पांच विकेट पर 180 रन बनाकर मैच जीता. इसमें सुमंत ने 62, युवराज ने 49 व साहिल ने 26 रन बनाये. उपेंद्र व पारूल ने दो-दो विकेट लिये. दूसरे मैच में टाइटंस ने नाइट राइडर्स को 10 विकेट से पराजित किया. मो मारूफ मैन ऑफ द मैच बने. पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइट राइडर्स ने 17.5 ओवर में 10 विकेट पर 70 रन बनाये. मो मारूफ चार, अभिनव व अंकित ने दो-दो ��िकेट लिये. जवाब में टाइंस की टीम ने 5.1 ओवर में 72 रन बनाकर मैच जीता. इसमें अंकित ने 21 रन बनाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >