Road Accident News : ओवरटेक में सड़क पर भिड़े तीन तेज रफ्तार बाइक सवार, दो युवकों की मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Road Accident News, रांची न्यूज (राजेश वर्मा) : झारखंड में एक बार फिर तेज रफ्तार ने युवकों की जान ले ली. रांची जिले के नामकुम स्थित खरसीदाग ओपी क्षेत्र के पिंडारकोम में बुधवार की रात हुई तीन बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Road Accident News, रांची न्यूज (राजेश वर्मा) : झारखंड में एक बार फिर तेज रफ्तार ने युवकों की जान ले ली. रांची जिले के नामकुम स्थित खरसीदाग ओपी क्षेत्र के पिंडारकोम में बुधवार की रात हुई तीन बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

इस सड़क दुर्घटना में सूरज मिंज (25 वर्ष) पिता-स्वर्गीय बुधवा मिंज, बरगावां नामकुम एवं रोहित महतो (16 वर्ष) पिता बेनीलाल महतो, लाली कोयनार टोली की मौत हो गई. वहीं सोनू लकड़ा (16 वर्ष) पिता राजेश लकड़ा, लदनापीढी, नामकुम एवं अलवर्ट डुंगडुंग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

Also Read: Elephant In Jharkhand : झारखंड के इन जिलों में हाथियों के आतंक से दहशत में ग्रामीण, घरों व फसलों को पहुंचा रहे नुकसान

जानकारी के अनुसार रोहित महतो एवं सोनू बजाज बाइक से खरसीदाग से नामकुम की ओर आ रहे थे. पिंडारकोम में ओवरटेक करने के दौरान अचानक ट्रैक्टर आ गया. इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया एवं बाइक से अपनी बहन को लेने बंगलाटोली जा रहे सूरज को जोरदार टक्कर मार दी. वहीं पीछे आ रहे बाइक सवार अलवर्ट डुंगडुंग उनसे टकरा गया.

Also Read: Indian Railways News : A ग्रेड गोमो स्टेशन के शौचालय बदहाल, खुले में शौच करने पर मजबूर हैं यात्री, GRP ने महिला स्नानघर को बना दिया शवगृह

इस हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी को अस्पताल भिजवाया. जहां इलाज के दौरान सूरज एवं रोहित की मौत हो गई. स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना तेज रफ्तार एवं ओवरटेक की वजह से हुई. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में कमजोर पड़ते Monsoon के बीच अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, ये है पूर्वानुमान

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >