रांची में भीषण सड़क हादसा : सिकिदिरी के सांडी गांव में हाई स्पीड कार ने 20 बारातियों को कुचला, 3 की मौत

झारखंड की राजधानी रांची के सिकिदिरी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार बारात में घुस गयी, जिसमें दूल्हा-दुल्हन दोनों के मौसा समेत 3 लोगों की मौत हो गयी. 20 लोग घायल हो गये हैं. लोगों ने कार में सवार एक व्यक्ति को पकड़ लिया है.

ओरमांझी (रांची), रोहित लाल : रांची जिला के सिकिदिरी थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी और डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हैं. एक तेज रफ्तार कार ने बारात में कई लोगों को रौंद दिया. इसमें दूल्हा और दुल्हन के मौसा समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. करीब 20 लोग घायल हो गये, जिन्हें क्यूरेस्टा ग्लोबल हॉस्पिटल और रिम्स में भर्ती कराया गया है.

सिकिदिरी के सांडी में बारातियों को कार ने कुचला

यह भीषण हादसा सोमवार देर रात सिकिदिरी थाना क्षेत्र के सांडी में हुआ. अनगड़ा के गोंदलीपोखर के लुपुंगजाड़ा से बारात सांडी पहुंची थी. बारात दुल्हन के दरवाजे पर लग चुकी थी. बारात का स्वागत चल रहा था. इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगी बारात में घुस गयी. बारातियों को रौंदने के बाद कार ने दूल्हे की कार को भी ठोक दिया.

दूल्हा-दुल्हन के मौसा समेत 3 लोगों की हो गयी मौत

जिस कार ने इतने लोगों को कुचला, उसमें दो लोग सवार थे. इनमें से एक गाड़ी से भाग गया. दूसरे को ग्रामीणों ने पकड़कर पीट दिया. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. दुर्घटना में दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं. कई की हालत गंभीर है. लड़का और लड़की के मौसे की मौत हो गयी. लड़की के नाना गंभीर रूप से घायल हैं. लड़के के दो भाई और चाचा भी घायल हुए हैं.

Also Read: रांची के इन जगहों पर साढ़े 14 माह में हुई 53 सड़क दुर्घटना, 43 लोगों की गयी जान

नाच-गाने के बाद दुल्हन के दरवाजे लगी थी बारात

दूल्हे का नाम गणेश महतो और दुल्हन का नाम लीला कुमारी बताया गया है. नाच-गाने के बाद बारातियों के स्वागत-सत्कार के दौरान हुए इस हादसे के बाद खुशी का माहौल गम में बदल गया. चीख-पुकार मच गयी. तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. पुलिस ने कार में सवार एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

रात में ही संपन्न हुई शादी

इस दुर्घटना के बाद इस बात को लेकर चिंता बढ़ गयी कि अब विवाह होगा या नहीं. लेकिन, लड़का पक्ष ने विवाह संपन्न कराने की बात कही. दोनों पक्षों की सहमति से विवाह संपन्न हुआ और दूल्हा पक्ष दुल्हन को विदा कराकर ले भी गया. सुबह दुल्हन के पगफेरे की रस्म भी पूरी हुई. शादी तो हो गयी, लेकिन खाना बर्बाद हो गया. दोनों परिवारों में गम का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >