Ranchi News : रितेश बने झारखंड सचिवालय सेवा संघ के अध्यक्ष व राजेश महासचिव

झारखंड सचिवालय सेवा संघ का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया. नये पदाधिकारियों का चुनाव तीन वर्षों (2025-28) के लिए हुआ. इसमें रितेश कुमार अध्यक्ष चुने गये.

रांची (विशेष संवाददाता). झारखंड सचिवालय सेवा संघ का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया. नये पदाधिकारियों का चुनाव तीन वर्षों (2025-28) के लिए हुआ. इसमें रितेश कुमार अध्यक्ष चुने गये. अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे. इसमें पूर्व अध्यक्ष विवेक आनंद बास्के को 246, दीप्ति शिखा को 125 व अनुज कुमार को 40 मत मिले जबकि, रितेश कुमार को 261 वोट मिले.

वहीं महासचिव पद पर राजेश कुमार सिंह ने चुनाव जीता. उन्हें 343 मत मिले जबकि, उनके प्रतिद्वंद्वी अमित कुमार को 332 वोट मिले. अमित 11 वोट से हारे. उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल सरदार, प्रदीप पासवान, शशिकांत गोप, मुकेश कुमार व धर्मेंद्र कुमार ने जीत हासिल की है. कोषाध्यक्ष पद पर अवध भगत ने जीत हासिल की. सचिव पद के लिए चंद्रदीप एक्का व धर्मवीर कुमार ने चुनाव जीता. संयुक्त सचिव के लिए सात उम्मीदवार मैदान में थे. इसमें से पांच उम्मीदवार सोनी कुमारी, अमिता लकड़ा, पप्पू कुमार, आनंद कुमार व हेम नारायण सिंह ने जीत हासिल की है. वहीं संगठन सचिव के लिए भी सात उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से अष्टमी बानरा, विनोद नायक, वैद्यनाथ मुर्मू, रजनीश शुक्ला व रविंद्र वर्णवाल को जीत हासिल हुई.

गहमा-गहमी रही

चुनाव प्रक्रिया सुबह आठ बजे से ही शुरू हो गयी थी. सिंह मोड़ स्थित पशुपालन विभाग हॉल में यह संपन्न हुआ. इसे लेकर पूरे दिन यहां गहमा-गहमी रही. चुनाव संपन्न होने के बाद काउंटिंग को लेकर भी सचिवाल सेवा के पदाधिकारियों में काफी उत्सुकता दिखी. मौके पर पूर्व अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद के साथ ही पुरानी टीम के सारे पदाधिकारी मौजूद थे. जीतने वाले सारे पदाधिकारियों को सर्टिफिकेट दिया गया और उन्हें सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP JAISWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >