जात-पात से ऊपर उठ कर सिर्फ इंसान बनें

आंबेडकर चौक पर बाबा साहेब की मनायी गयी जयंती

खलारी

केडी में आंबेडकर चौक पर बाबा साहेब की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. राजन सिंह राजा ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद सभी लोगों ने बारी-बारी से माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. श्री राजा ने कहा कि बाबा साहेब के बताये मार्ग पर चलकर ही हम समाज में समानता व देश को नयी ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं. उन्होंने सभी लोगों से जात-पात से ऊपर उठ कर सिर्फ इंसान बनने की अपील की. मौके पर तनवीर आलम, रंजन सिंह बिट्टू, संजय सिंह, विक्की सिंह, अजीत सिंह, फिरोज अंसारी, इकबाल खान, राहुल सिंह, रौशन लाल, पवन राज सिंह, सतेन्द्र खरवार, बबलू सिंह, मोनू सिंह, कुमूद रंजन सिंह, भोला यादव, सुरेन्द्र, चंदन सिंह, विकास कुमार यादव, प्रिंस सिंह, अरुण यादव, भोला राम, गंगा बैठा, सूरज राम, ललित उरांव, विजय उरांव, रंजीत राम, राहुल ठाकुर, महावीर यादव, हिमांशु शेखर आदि उपस्थित थे .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >