रिम्स हॉस्टेल के पीछे युवक का मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

रिम्स के हॉस्टेल नंबर 5 के पीछे से एक युवक का शव बरामद हुआ है. युवक का शरीर जला हुआ हुआ है. मृतक छात्र का नाम मदन कुमार एम था.

राजीव पांडेय, रांची: झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान यानी कि रिम्स के हॉस्टेल नंबर 5 के पीछे से एक युवक का शव बरामद हुआ है. युवक का शरीर जला हुआ है. सूचना मिलने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र का नाम मदन कुमार एम था और वह तामिलनाडु का रहने वाला था.

Also Read: रिम्स के कुछ सीनियर डॉक्टर दवा मंगाते हैं बाहर के खास दुकानों से, बदले में मिलता है इतना कमीशन

अधिकारियों की मानें तो मदन फॉरेंसिक विभाग में स्नातकोत्तर सेकेंड ईयर का छात्र था. वह हॉस्टेल नंबर 5 में रहता था. हालांकि मौत अब भी संदेहास्पद है. इधर शव मिलने के बाद पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है. इसके लिए पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद ली है. एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र की.

पुलिस यह भी तालाश कर रही है कि छात्र मदन ने आखिरी बार किससे और कब बात की थी. उनका कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद और स्थिति साफ हो पाएगी. बता दें कि उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है. पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को सुपुर्द कर दिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >