रिम्स : सुबह नौ से रात नौ बजे तक डोनेट कर सकेंगे प्लाज्मा

रिम्स ब्लड बैंक को एफरेसिस मशीन मिल जाने से अब सुबह नौ से रात नौ बजे तक प्लाज्मा डोनेट कर सकते हैं. ब्लड बैंक में दो एफरेसिस मशीन होने से एक का उपयोग सामान्य मरीजों का कंपोनेंट तैयार करने में व दूसरी मशीन का उपयोग प्लाज्मा दान के लिए होगा.

रांची : रिम्स ब्लड बैंक को एफरेसिस मशीन मिल जाने से अब सुबह नौ से रात नौ बजे तक प्लाज्मा डोनेट कर सकते हैं. ब्लड बैंक में दो एफरेसिस मशीन होने से एक का उपयोग सामान्य मरीजों का कंपोनेंट तैयार करने में व दूसरी मशीन का उपयोग प्लाज्मा दान के लिए होगा. ऐसे में प्रतिदिन 10 से 12 लोग प्लाज्मा डोनेट कर सकेंगे.

वर्तमान में एक ही मशीन का उपयोग सामान्य मरीजों के कंपोनेंट तैयार करने व प्लाज्मा दान के लिए होने से मुश्किल से पांच से छह प्लाज्मा डोनेशन हो पाता है. रिम्स में प्लाज्मा के इंचार्ज डॉ मिथलेश कुमार ने बताया कि दो मशीन होने से हम 12 घंटे तक प्लाज्मा डोनेशन कर पायेंगे. मशीन के इंस्टालेशन का काम चल रहा है. एक से दो दिन में मशीन काम करने लगेगी.

Post by : Prirtish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >