ranchi news : रिम्स शासी परिषद की बैठक नौ को, तैयारी शुरू

रिम्स शासी परिषद (जीबी) की आगामी बैठक तीन दिन बाद नौ अक्तूबर को होनी है. इसको लेकर अभी से तैयारी शुरू हो गयी है.

रांची. रिम्स शासी परिषद (जीबी) की आगामी बैठक तीन दिन बाद नौ अक्तूबर को होनी है. इसको लेकर अभी से तैयारी शुरू हो गयी है. 13 सितंबर को हुई जीबी की 60वीं बैठक में जिन मुद्दाें पर चर्चा नहीं हो पायी थी, उन्हें अलग कर कार्यवाही की नयी कॉपी तैयार की जा रही है. हालांकि, सोमवार को इस पर निदेशक डॉ राजकुमार की अध्यक्षता में बैठक होगी, जिसमें सभी विभागाध्यक्ष शामिल होंगे. इसमें उनसे भी राय ली जायेगी कि रिम्स की बेहतरी के लिए कौन-कौन से मुद्दे जोड़े जायें. सूत्रों ने बताया कि रिम्स स्टेडियम की जगह पर ओपीडी ब्लॉक के भवन का निर्माण करने पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा. इसके अलावा हॉस्टल को डीआइजी ग्राउंड में ले जाने पर भी सहमति बनाने का प्रयास होगा. यहां बता दें कि 13 सितंबर को हुई शासी परिषद की बैठक में कोर्ट द्वारा दिये गये निर्देश और उससे संबंधित मामलों पर चर्चा हुई थी. इस बैठक में रिटायर्ड जस्टिस अमरेश्वर सहाय मौजूद थे. वहीं, कोर्ट के निर्देश पर अधिवक्ताओं की टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर भी उस बैठक में चर्चा हुई थी. इसमें 100 वेंटिलेटर खरीदने और डॉक्टरों की नियुक्ति पर निर्णय लिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >