रिम्स डॉक्टर्स कॉलोनी की सड़क बीच से टूटकर क्षतिग्रस्त, स्कूल बसों और डॉक्टरों को हो रही परेशानी

रिम्स डॉक्टर्स कॉलोनी की सड़क बीच से टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया है. विशेष रूप से स्कूल बसों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. डॉक्टरों और कर्मचारियों ने भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है.

रांची. रिम्स डॉक्टर्स कॉलोनी की सड़क बीच से टूटकर क्षतिग्रस्त हो गयी है. सड़क धंसने के कारण कॉलोनी में आने-जाने वाले वाहनों को काफी परेशानी हो रही है. सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल बसों को हो रही है, जो मुश्किल से कॉलोनी तक पहुंच पा रही हैं.

भारी वाहन के आवागमन कारण धंस गयी सड़क

सड़क की खराब स्थिति के कारण कॉलोनी में रहने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों को भी अपने वाहनों से अस्पताल आने-जाने में परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भारी वाहन के आने-जाने के कारण सड़क धंस गयी है.

भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग

कॉलोनी के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने कहा कि डॉक्टर्स कॉलोनी में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगनी चाहिए. उनका कहना है कि सड़क पहले से कमजोर थी और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण स्थिति और खराब हो गयी.

ये भी पढ़ें: झारखंड के थानों में CCTV नहीं लगाने पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से कहा- क्यों न आपके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू की जाए

मरम्मत कराने की मांग

स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क का जल्द निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि सड़क की समय पर मरम्मत नहीं हुई तो आवागमन की समस्या और बढ़ सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव पांडेय

राजीव पांडेय, चीफ रिपोर्टर, प्रभात खबर रांची. 15 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. प्रभात खबर में हेल्थ से संबंधित कई रिपोर्ट ब्रेक किया है, जिसको देश स्तर पर पहचान मिला.मुझे वर्ष 2023 में लाडली मीडिया से सम्मानित भी किया गया है. रीच संस्था से टीबी, एनसीडी और डायबिटीज पर फेलोशिप भी मिला है
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >