RIMS की बदहाल व्यवस्था से मरीज परेशान, पार्किंग में बहाया जा रहा सीवरेज का गंदा पानी

RIMS: रांची स्थित रिम्स में बरसात आने से पहले ही व्यवस्था बदहाल हो गयी. अस्पताल के सीवरेज में जमा गंदे और बदबूदार पानी को सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग परिसर (पार्किंग) में बहाया जा रहा. इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी हो रही है.

RIMS: बरसात से पहले झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की बदहाल व्यवस्था से मरीज परेशान हैं. जानकारी के अनुसार, रांची स्थित रिम्स के सीवरेज में जमा गंदे और बदबूदार पानी को पंपिंग सेट की मदद से सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग परिसर (पार्किंग) में बहाया जा रहा. इसके लिए पेइंग और सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग के रास्ते पर बैरिकेडिंग कर दी गयी है. इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी हो रही है.

इन मरीजों को रही सबसे अधिक दिक्कत

वहीं, अस्पताल परिसर में खुले में बह रहे सीवरेज के पानी से उठने वाली बदबू ने लोगों की नाक में दम कर दिया है. इससे सबसे ज्यादा दिक्कत सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग में भर्ती दिल के मरीजों को हो रही है. इसके साथ ही डेंटल, यूरोलॉजी और पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में आने-जाने वाले मरीजों के साथ – साथ उनके तीमारदारों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा कैंसर के मरीजों को भी गंदे पानी की बदबू से परेशानी हो रही है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बेसमेंट में जमा हो जाता है बारिश का पानी

बता दें कि रिम्स की पुरानी बिल्डिंग की बेसमेंट में बारिश का पानी जमा हो जाता है. लेकिन पानी की निकासी के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने पर यह पानी जमा हो जाता है. ऐसे में जमा पानी से बदबू आना शुरू हो जाता है. इधर, पेइंग बिल्डिंग के मुख्य द्वार पर भी सीवरेज का गंदा पानी जमा हो जाता है. इससे उठ रही बदबू से पेइंग वार्ड के मरीज काफी समय से परेशान हो रहे हैं.

इसे भी पढ़ें

पर्यटन मंत्री ने किया कांवरिया पथ का निरीक्षण, कहा- 5 जुलाई तक श्रावणी मेला की तैयारी पूरी करें

रांची में रथयात्रा मेला की तैयारियां शुरू, इन एजेंसियों को मिला टेंडर और सुरक्षा का जिम्मा

IED Blast: सारंडा जंगल में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF का एक एएसआई शहीद

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास अवैध निर्माण, ऊंची इमारतें बनीं विमानों के लिए खतरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >