रांची से राजीव पांडेय की रिपोर्ट
CID Investigation RIMS Admission Case : राजधानी रांची के रिम्स में गलत जाति प्रमाण पत्र बनाकर एडमिशन मामले में सीआईडी की एंट्री हो गई है. सीआईडी की टीम साल 2025 में रिम्स में हुए एमबीबीएस नामांकन की जांच करने के लिए बुधवार को रिम्स पहुंची. टीम दिन के 11:30 रिम्स के डीन ऑफिस पहुंची और 2025 में हुए नामांकन की गड़बड़ी की जानकारी एकत्र की .
दो छात्रों के जाति प्रमाण पत्र पर जांच
सूत्रों ने बताया कि साल 2025 में दो विद्यार्थियों के गलत जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नामांकन लेने की शिकायत मिली है. रिम्स द्वारा बताया गया कि एक छात्रा काजल कुमारी को वर्ष 2025 में ही नामांकन रद्द कर दिया गया है. वहीं, दूसरी शिकायत के आधार पर छात्र आशीष कुमार की जाति प्रमाण पत्र की जांच कराई जा रही है.
फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर CID जांच तेज
इधर, आशीष कुमार ने साहिबगंज से गलत जाति प्रमाण पत्र बनवाया है और रिम्स में वर्ष 2025 में एमबीबीएस में नामांकन लिया है. सीआईडी ने इन सभी शिकायतों के आधार पर दोनों छात्रों से संबंधित जानकारी को एकत्र किया है. रिम्स में एमबीबीएस ऐडमिशन में फर्जी जाति प्रमाण बनाकर नामांकन लेने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: JSCA स्टेडियम में जेपीएल फाइनल के दौरान भगदड़, कई घायल; गेट पर तोड़फोड़
यह भी पढ़ें: झारखंड टी20 लीग फाइनल 2026: कब, कहां और कैसे फ्री में देखें छोटानागपुर रॉयल्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स का मुकाबला?
