Ranchi News: प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता के तीसरे चरण का रिजल्ट जारी

Ranchi News : झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तीसरे चरण के तहत 32 अभ्यर्थियों का परीक्षाफल जारी किया गया है.

रांची. झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तीसरे चरण के तहत 32 अभ्यर्थियों का परीक्षाफल जारी किया गया है. जेएसएससी के परीक्षा नियंत्रक ने प्रयोगशाला सहायक (रसायन शास्त्र), प्रयोगशाला सहायक (जीव विज्ञान) एवं प्रयोगशालासहायक (भौतिक शास्त्र) के लिए मेधा सह विकल्प के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों का परीक्षाफल जारी किया है. उक्त परीक्षाफल आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है, जिसे संबंधित अभ्यर्थी देख सकते हैं.

प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता के द्वितीय चरण का रिजल्ट जारी :

जेएसएससी की ओर से स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के द्वितीय चरण का रिजल्ट जारी किया गया है. आयोग ने गणित, इतिहास, संस्कृत व अंग्रेजी विषय के शिक्षक पदों पर मेधाक्रमानुसार चयनित अभ्यर्थियों का परीक्षाफल जारी किया है. उक्त परीक्षाफल जेएसएससी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >