Ranchi news : आवासीय भवन में हो रहा है व्यवसाय, तो शत-प्रतिशत जुर्माना लगायें : उप प्रशासक

उप प्रशासक गौतम साहू ने निगम व श्री पब्लिकेशन के टैक्स कलेक्टरों के साथ बैठक की. बैठक में श्री साहू ने निर्देश दिया कि सभी टैक्स कलेक्टर शहर के एक-एक मकान व प्रतिष्ठान की जांच करें.

रांची. रांची नगर निगम होल्डिंग टैक्स की गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई करने में जुट गया है. शनिवार को उप प्रशासक गौतम साहू ने निगम व श्री पब्लिकेशन के टैक्स कलेक्टरों के साथ बैठक की. बैठक में श्री साहू ने निर्देश दिया कि सभी टैक्स कलेक्टर शहर के एक-एक मकान व प्रतिष्ठान की जांच करें. अगर किसी भवन में आवासीय का होल्डिंग टैक्स देकर उसमें व्यवसाय या किरायेदार रखा गया है, तो ऐसे भवनों पर शत-प्रतिशत जुर्माना लगायें. बैठक में सहायक प्रशासक चंद्रदीप कुमार, सिटी मैनेजर मृत्युंजय कुमार आदिउपस्थित थे.

लापरवाही बरतनेवाले टैक्स कलेक्टरों पर होगी कार्रवाई

बैठक में श्री साहू ने कहा कि जिन टैक्स कलेक्टरों द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है, वैसे टैक्स कलेक्टरों को प्रोत्साहित किया जायेगा. वहीं जिन टैक्स कलेक्टरों द्वारा कार्य में कोताही बरती जा रही है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने सभी को निर्देश दिया है कि सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में नियमित रूप से ट्रेड लाइसेंस की जांच करें. जिनके पास भी लाइसेंस नहीं मिलेगा, ऐसे भवनों को चिह्नित कर कार्रवाई करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >