गेट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त से

इस साल ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2026 का आयोजन आइआइटी गुवाहाटी की ओर से किया जा रहा है.

रांची. इस साल ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2026 का आयोजन आइआइटी गुवाहाटी की ओर से किया जा रहा है. इसके लिए 25 अगस्त से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी. बिना लेट फीस के 25 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. वहीं लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि छह अक्टूबर निर्धारित है. गेट 2026 की परीक्षा 7, 8, 14 व 15 फरवरी 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में होगी. इस साल गेट की परीक्षा के लिए एक नया सेक्शनल पेपर को जोड़ा गया है. जिसमें इंजीनियरिंग साइंस पेपर में एनर्जी साइंस एक नया पेपर शामिल किया गया है. इसमें कुल 30 पेपर होंगे. परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी. बता दें गेट स्कोर के माध्यम से विभिन्न आइआइटी के एमटेक कोर्स में नामांकन ले सकेंगे. इसके अलावा इसके स्कोर के माध्यम से अन्य संस्थानों में भी एमटेक कोर्स में नामांकन लिया जाता है. गेट स्कोर के माध्यम से पीएसयू में भी नौकरी प्राप्त करने में मदद मिलती है.

आवेदन शुल्क में हुई बढ़ोतरी

इस साल आवेदन शुल्क में भी बढ़ोतरी की गयी है. आवेदन करने के लिए प्रति पेपर जनरल, ओबीसी केटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये और लेट फीस के साथ आवेदन करने पर 2500 रुपये शुल्क देने होंगे. वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी व महिला अभ्यर्थियों के लिए 1000 रुपये और लेट फीस के साथ आवेदन शुल्क 1500 रुपए निर्धारित किया गया है. पिछले साल जनरल, ओबीसी केटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1800 रुपये और लेट फीस के साथ आवेदन करने पर 2300 रुपये निर्धारित था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >