रांची के रातू रोड में 5.7 एकड़ जमीन पर बनेगा आधुिनक सरकारी आवासीय और कॉमर्शियल ब्लॉक

Ratu Road Redevelopment Project: झारखंड की राजधानी रांची के रातू रोड में खाली पड़ी सरकारी जमीन पर आधुनिक आवासीय व कॉमर्शियल परिसर विकसित होगा. इसका उद्देश्य सरकारी जमीन का बेहतर उपयोग और आधुनिक शहरी आधारभूत संरचना तैयार करना है.

Ratu Road Redevelopment Project: झारखंड सरकार की बिल्डिंग री-डेवलपमेंट प्लांट ऑन गवर्नमेंट लैंड योजना के तहत राजधानी में खाली पड़ी सरकारी जमीन का आधुनिक तरीके से उपयोग करने की दिशा में काम तेज हो गया है. इसी कड़ी में रातू रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे करीब 5.7 एकड़ सरकारी भूमि के पुनर्विकास की विस्तृत योजना बनी है. परियोजना का डिजाइन अंतिम रूप ले चुका है और इसके निर्माण की जिम्मेदारी नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन को सौंपी गई है. प्रस्तावित साइट प्लान के अनुसार यह परियोजना केवल आवासीय परिसर तक सीमित नहीं होगी, बल्कि इसमें आवास, व्यावसायिक भवन, पार्किंग, क्लब हाउस, हरित क्षेत्र और अन्य आधुनिक सुविधाएं एक ही परिसर में विकसित की जाएंगी. 

सात आधुनिक आवासीय टावर होंगे तैयार 

प्रस्तावित डिजाइन के अनुसार परिसर में अलग-अलग ऊंचाई के कुल सात आवासीय टावर बनाए जाएंगे. इनमें बेसमेंट ग्राउंड प्लस 18, बी जी 10 और बी जी 8 का होगा. इसके अलावा परिसर में बी जी आठ मंजिला बड़ा कॉमर्शियल ब्लॉक भी प्रस्तावित है. जिससे सरकारी कार्यालयों, व्यावसायिक गतिविधियों और अन्य सेवाओं को एक ही परिसर में विकसित किया जा सकेगा. 

पार्क, क्लब हाउस और वॉकिंग पाथ की सुविधा

परियोजना में निवासियों के लिए पर्याप्त हरित क्षेत्र विकसित किया जाएगा. साइट प्लान के अनुसार बीच में बड़ा खुला पार्क, क्लब हाउस, बच्चों के खेलने की जगह, आंतरिक सड़कें, वॉकिंग पाथ, विजिटर पार्किंग, स्टिल्ट पार्किंग और पर्याप्त खुली जगह रखी गई है. परिसर में इलेक्ट्रिकल सब-स्टेशन, भूमिगत जलाशय (यूजीटी), सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और अन्य जरूरी आधारभूत सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है. योजना में आवासीय और व्यावसायिक परिसर के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार प्रस्तावित किए गए हैं. परिसर के भीतर नौ मीटर चौड़ी सड़कें विकसित होंगी, जिससे वाहनों की आवाजाही आसान रहेगी. पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था होने से सड़क पर गाड़ियों का दबाव भी कम होगा. 

कुसई कॉलोनी में बनेगा मल्टीपरपस हॉल 

राज्य सरकार इसी योजना के तहत शहर की अन्य सरकारी जमीनों का भी विकास कर रही है. कुसई कॉलोनी की लगभग 2.5 एकड़ भूमि और बिजली विभाग की कॉलोनी की करीब दो एकड़ जमीन पर आधुनिक मल्टीपरपस हॉल बनाने का प्रस्ताव है. इन दोनों परियोजनाओं का भी डीपीआर तैयार कर डिजाइन अंतिम रूप दिया जा चुका है. इन कार्यों का निर्माण भी एनबीसीसी के माध्यम से कराया जाएगा. 

आधुनिक बुनियादी ढांचों का होगा विस्तार

सरकार का उद्देश्य वर्षों से खाली पड़ी सरकारी जमीन का सुनियोजित विकास कर उसे राजस्व बढ़ाने, आधुनिक शहरी सुविधाओं और बेहतर सार्वजनिक उपयोग के लिए विकसित करना है. अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की परियोजनाओं से राजधानी में आधुनिक बुनियादी ढांचे का विस्तार होगा और सरकारी परिसंपत्तियों (government asset) का अधिक प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें- दुमका : बनियारा पंचायत की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का जन-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

यह भी पढ़ें- प्रभात खबर दुमका गौरव सम्मान: शिक्षा, खेल, संस्कृति और प्रशासन के 37 विशिष्ट हस्तियों का हुआ सम्मान

यह भी पढ़ें- पलामू में पांडू पुलिस ने अवैध भंडारण किए गए 4800 सीएफटी बालू को किया जब्त, प्राथमिकी दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >