संताल परगना में राशन कार्ड में नहीं जुड़ रहा नाम, कैसे करें मंईयां सम्मान के लिए आवेदन!

Ration Card News: झारखंड में 18 से 50 साल की हर प्रति माह 2500 रुपए लेना चाह रही है. संताल परगना में राशन कार्ड ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है. जानें पूरा मामला.

Ration Card|Maiya Samman Yojana| झारखंड सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत प्रति माह 18 से 50 साल तक की महिलाओं को 2,500 रुपए मिलेंगे. संताल परगना में इस योजना से महिलाएं जुड़ पाएंगी, इस पर संशय है, क्योंकि राशन कार्ड में नए सदस्यों के नाम नहीं जुड़ रहे.

30 हजार रुपए से वंचित रह जाएंगी महिलाएं

मंईयां सम्मान योजना के लिए राशन कार्ड होना अनिवार्य है. परिवार के नए सदस्यों के नाम नहीं जुड़ रहे हैं. नए राशन कार्ड बन नहीं रहे हैं. इससे 18 से 50 साल की महिलाएं परेशान हैं. उनका कहना है कि अगर राशन कार्ड नहीं होगा, तो मंईयां सम्मान योजना का लाभ उन्हें नहीं मिलेगा. वह प्रति वर्ष 30,000 रुपए से वंचित रह जाएंगी.

नए राशन कार्ड बनाने के 41 हजार आवेदन पेंडिंग

खाद्य आपूर्ति विभाग के आंकड़े बताते हैं कि झारखंड में 41 हजार से अधिक नए राशन कार्ड बनाने के आवेदन लंबित यानी पेंडिंग हैं. इतना ही नहीं, राशन कार्ड में परिवार के नए सदस्य का नाम जोड़ने से संबंधित करीब 9 लाख आवेदन डीएसओ लॉगिन में पेंडिंग हैं.

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया हो गई है बेहद जटिल

दो साल पहले पता चला था कि डीएसओ का लॉगिन हैक करके राशन कार्ड बनाया जा रहा है. इसके बाद न्यू राशन कार्ड बनाने और राशन कार्ड में नये सदस्यों को जोड़ने वाले आवेदन की स्वीकृति की प्रक्रिया इतनी जटिल बना दी गई कि डीएसओ स्तर से आवेदन की स्वीकृति के बाद भी न तो नया राशन कार्ड जारी हो रहा है, न ही कार्ड में नये सदस्यों के नाम जुड़ पा रहे हैं.

संताल परगना के जिलों में पेंडिंग आवेदन

क्रम सं.जिले का नामलंबित आवेदन की संख्या
1.देवघर6767
2.दुमका488
3.गोड्डा50575
4.जामताड़ा26720
5.पाकुड़28166
6.साहिबगंज10778

Also Read

Jharkhand Government News : मंईयां समेत अन्य योजनाओं के लिए 10 हजार करोड़ जुटाने का रोड मैप बना

Hemant Soren Gift: शपथ लेने के बाद हेमंत जारी करेंगे मंईयां सम्मान की राशि, इस दिन महिलाओं के खाते में खटाखट आयेंगे 2500 रुपये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >