रतन टाटा ने रांची में कैंसर अस्पताल की स्थापना के लिए रखी थी आधारशिला, 2021 में अंतिम बार आए थे झारखंड

Ratan Tata: साल 2021 में रतन टाटा अंतिम बार झारखंड आए थे. दो मार्च को 2021 को उन्होंने जमशेदपुर में नवल टाटा हॉकी एकेडमी बिल्डिंग का उद्घाटन किया था.

रांची : रतन टाटा झारखंड के लिए काफी कुछ काम किये थे. 2018 में रांची में कैंसर अस्पताल की स्थापना के लिए आधारशिला रखी थी. उस वक्त राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास थे. रतन टाटा के साथ उस वक्त के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी भी थे जबकि सांसद रामटहल चौधरी थे और कांके के विधायक जीतू चरण राम थे. इस अस्पताल की स्थापना का काम अब भी चल रहा है और इसको पूर्वोत्तर भारत के लिए कैंसर का बड़ा अस्पताल भी माना जा रहा है. साल 2021 में अंतिम बार वे झारखंड आए थे. टाटा संस के एमेरिटस चेयरमैन रतन एन टाटा दो मार्च को 2021 को जमशेदपुर आये.

नवल टाटा हॉकी एकेडमी के बिल्डिंग किया था उद्घाटन

रतन टाटा ने तार कंपनी स्थित नवनिर्मित नवल टाटा हॉकी एकेडमी के बिल्डिंग का उद्घाटन किया था. टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारियों ने अकादमी और भवन के परिचालन पहलुओं के बारे में टाटा और चंद्रशेखरन दोनों को जानकारी दी. नवल टाटा हॉकी एकेडमी की आधारशिला भी नवल टाटा ने 2 मार्च, 2018 को रतन टाटा ने रखी थी.

Also Read: Ratan Tata: रतन टाटा की अनदेखी तस्वीरें, जिन्हें लोग अब मोबाइल में सेव रखेंगे

पिता नवल टाटा की याद कराया था हॉकी एकेडमी का निर्माण

इस अकादमी की स्थापना टाटा स्टील, टाटा ट्रस्ट और टाटा स्टील की सहायक कंपनी इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट्स (आईएसडब्ल्यूपी) के बीच संयुक्त सहयोग से की गयी थी, जिसका उद्देश्य झारखंड और ओडिशा के प्रतिभावान आदिवासी क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर हॉकी को पेशेवर बनाना है. नवल टाटा रतन टाटा के पिता थे. जिनकी याद में हॉकी एकेडमी का निर्माण किया गया था.

Also Read: Ratan Tata: रतन टाटा ने जमशेदपुर से शुरू किया कैरियर, अंतिम बार 2021 में आए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >