Ranchi news : पंचायत से पार्लियामेंट कार्यक्रम में झारखंड की महिलाएं हुईं शामिल

बैठक के बाद सभी सदस्यों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बैठक कर पेसा कानून और महिला सशक्तीकरण पर विचार-विमर्श किया.

रांची.

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा पंचायत से पार्लियामेंट कार्यक्रम के तहत गुरुवार को देश के 22 राज्यों की लगभग 500 महिला जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया. दिल्ली स्थित संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड से 22 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय रहाटकर और लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह शामिल हुए. बैठक के बाद सभी सदस्यों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बैठक कर पेसा कानून और महिला सशक्तीकरण पर विचार-विमर्श किया. प्रतिनिधिमंडल में कांके की जिप सदस्य सुषमा देवी, आरती आदि शामिल थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >