हाथ में आरती की थाली और थम गईं सांसें... रांची में पुजारी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, देखें वीडियो

रांची के रातू रोड से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पुजारी आरती करते-करते अचानक गिर पड़े. भक्तों की मौजूदगी में हुए इस हादसे में पुजारी का निधन हो गया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

रांची से राज कौशिक की रिपोर्ट

Ranchi Viral Video, रांची : रांची से इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुजारी पूजा-आरती करते समय हार्ट अटैक की वजह से अचानक जमीन पर गिर पड़े. जानकारी के मुताबिक यह घटना राजधानी के रातू रोड स्थित इंद्रपुरी (रोड नंबर 9) की है. यहां रविवार को संध्या आरती के दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी को अचानक दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ गया. भक्तों और श्रद्धालुओं के सामने पूजा-अर्चना करते समय वे अचानक जमीन पर गिर पड़े और अस्पताल ले जाने से पहले ही उनका निधन हो गया.

आरती करते-करते अचानक बिगड़ी तबीयत

मृतक की पहचान आचार्य रजनी कांत मिश्रा के रूप में हुई है. रोज की तरह मंदिर में पूरी श्रद्धा के साथ संध्या आरती कर रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, आचार्य उस वक्त संध्या आरती संपन्न करा रहा थे. पूरा मंदिर परिसर भक्तों के जयकारों से गूंज रहा था. इसी बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे अचेत होकर सीधे पूजा स्थल पर ही गिर पड़े. अचानक हुई इस घटना से मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई.

ये भी पढ़ें: 'सर... आप हमारी जगह आकर रहिए', पलामू के बच्चों की डीसी से भावुक अपील, छलका 25 साल का दर्द

अस्पताल पहुंचने से पहले थम गईं सांसें

घटना के बाद वहां मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश सिंह और स्थानीय नागरिकों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत आचार्य रजनी कांत मिश्रा को तुरंत अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया. लोग उन्हें लेकर आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम चुकी थीं.

श्रद्धालुओं में शोक की लहर

इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे इंद्रपुरी और रातू रोड इलाके के श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई है. आचार्य रजनी कांत मिश्रा स्थानीय लोगों के बीच बेहद आदरणीय थे. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु मंदिर परिसर और उनके आवास पर जुटने लगे. हर कोई इस बात से हैरान है कि जो पुजारी कुछ मिनट पहले तक भगवान की आराधना में लीन थे, वे अचानक सबको छोड़कर चले गए.

ये भी पढ़ें: तीन महीने में 1272 करोड़ की शराब गटक गए झारखंड के लोग, टारगेट से 103 करोड़ की अधिक कमाई


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >