महाकुंभ स्नान के लिए जाना चाहते हैं तो 17 से 28 फरवरी तक रांची से उड़ान भरेगी विमान, यहां देखें टाइम टेबल

Ranchi to Mahakumbh Direct Flight : रांची से महाकुंभ के लिए सीधी विमान सेवा मिलेगी. जो कि 17 से 28 फरवरी तक सप्ताह में 3 दिन चलेगी. डीजीसीए से इसकी अनुमति मिल चुकी है.

रांची : अगर आप महाकुंभ स्नान के लिए जाना चाहते हैं और आपको ट्रेन की टिकट नहीं मिल पा रही है तो आपके लिए अच्छी खबर है. क्योंकि अब रांची से प्रयागराज के लिए सीधी विमान सेवा उपलब्ध है. हालांकि ये सप्ताह में तीन दिन ही उड़ान भरेगी. एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसकी जानकारी दे दी है.

17 से 28 तक रांची से प्रयागराज उड़ान भरेगी विमान

रांची एयरपोर्ट प्रबंधन ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि रांची से प्रयागराज सप्ताह में दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ान भरेगी. ये सेवा इंडिगो की तरफ से 17 से 28 फरवरी तक दी जा रही है. डीजीसीए ने इसकी अनुमति दे दी है. ये विमान प्रयागराज से सुबह 10.20 बजे उड़ान भरेगी. इसके बाद 11 बजकर 30 मिनट पर रांची पहुंचेगी. वहीं, वापसी में रांची से दोपहर 12 बजे उड़ान भरेगा और दोपहर 1.10 प्रयागराज पहुंचेगा.

रांची की सभी खबरें यहां पढ़ें

कई स्पेशल ट्रेन भी चलायी जा रही है

बता दें कि महाकुंभ मेला-2025 के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती ही जा रही है. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे भी कई स्पेशल ट्रेन चला रहा है. कई स्पेशल ट्रेनें पहले भी चलाई जा चुकी है. अब रेलवे ने कुछ ट्रेन और चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन नंबर 08425 भुवनेश्वर-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन वाया मुरी 19 और 26 फरवरी को चलेगी. वहीं, 08314 टिटिलागढ़ -टुंडला कुंभ मेला स्पेशल वाया रांची 20 और 27 फरवरी को चलेगी. 07107 तिरुपति- बनारस कुंभ मेला स्पेशल वाया रांची 8, 15 और 22 फरवरी को चलेगी. ये ट्रेनें वापस भी आयेंगी.

Also Read: HEC Financial Crisis: आर्थिक संकट से गुजर रही HEC की हालत गंभीर, नहीं निकाल पा रही है दैनिक खर्च

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >