Ranchi To Ahmedabad Indigo Flight : रांची से अहमदाबाद के लिए विमान सेवा आज से शुरू, सप्ताह में इतने दिन भर सकेंगे उड़ान, पढ़िए पूरी डिटेल्स

Ranchi To Ahmedabad Indigo Flight, Ranchi News, रांची न्यूज : रांची से अहमदाबाद के लिए आज मंगलवार से विमान सेवा की शुरुआत होगी. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सप्ताह में तीन दिन विमान अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगा और अहमदाबाद ये विमान रांची पहुंचेगा. इस विमान सेवा के शुरू होने से व्यापारी सहित आम लोगों को काफी फायदा होगा. आपको बता दें कि रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से आवागमन करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इस विमान सेवा की शुरुआत होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी.

रांची एयरपोर्ट प्रबंधन ने जानकारी दी है कि फ्लाइट संख्या 6 इ 621/622 मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को आयेगी और जायेगी. अहमदाबाद से शाम 5.25 बजे विमान उड़ान भरेगा और शाम 7.40 बजे रांची में लैंड करेगा. रांची से रात 8.20 बजे से विमान उड़ेगा और रात 10.40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगा.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में कब से मिल रही है ठंड से राहत, इस तारीख से बदल रहा है मौसम का मिजाज, पढ़िए क्या है पूर्वानुमान

आपको बता दें कि अभी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 17 विमानें उड़ान भर रही हैं. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली के लिए विमान उड़ान भर रहे हैं. इंडिगो की फ्लाइट जो हफ्ते में तीन दिनों के लिए मुंबई के लिए उड़ान भरती है, वही विमान अब हफ्ते में शेष तीन दिन अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगा. कल सोमवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद, मुंबई एवं दिल्ली से 2713 यात्री रांची पहुंचे, जबकि 3166 यात्री रांची से विभिन्न स्थानों के लिए रवाना हुए.

Also Read: E Vidya Vahini Latest News : झारखंड के इस जिले में स्कूली छात्रों के आंकड़े अपडेट नहीं करना पड़ा भारी, वेतन पर लगी रोक

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >