Ranchi news : तापमान में होगी वृद्धि, सुबह में छाया रहेगा धुंध व कोहरा

राज्य में चतरा को छोड़ कर सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है. इससे गर्मी बढ़ रही है.

रांची. झारखंड के सभी जिलों में तापमान में वृद्धि जारी है. राज्य में चतरा को छोड़ कर सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है. इससे गर्मी बढ़ रही है. मौसम विभाग ने कुछ दिनों तक सुबह में कोहरा व धुंध छाये रहने की बात कही है, लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा. शुक्रवार को चतरा का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. सबसे अधिक तापमान सरायकेला का 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, रांची का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री रहा. अगले दो दिनों तक रांची के तापमान में और तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.

चार-पांच दिनों बाद मौसम में बदलाव संभव

इधर, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से बारिश व बर्फबारी फिर से शुरू हो गयी है. अगले चार से पांच दिनों के अंदर झारखंड पर भी इसका आंशिक असर पड़ सकता है. इससे मौसम में बदलाव संभव है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >