रांची के तमाड़ में पुलिस की कार्रवाई, उत्पाद विभाग परीक्षा से पहले 160 लोग हिरासत में

तमाड़ थाना क्षेत्र

Ranchi News: रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग परीक्षा से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 160 लोगों को हिरासत में लिया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

Ranchi News: रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग के लिखित परीक्षा के पहले पुलिस ने शनिवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 160 लोगों को हिरासत में लिया है. सभी को थाना परिसर में रखकर पूछताछ की जा रही है. यह कार्रवाई संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद की गई.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए सभी लोग उत्पाद विभाग की परीक्षा देने के लिए तमाड़ पहुंचे थे. पुलिस को सूचना मिली थी कि परीक्षा के दौरान कुछ गड़बड़ी या संदिग्ध गतिविधियां हो सकती हैं, जिसके बाद मौके पर छापेमारी की गई और सभी लोगों को हिरासत में ले लिया गया.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके.

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की तैयारी तेज, कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने का संदेश

इसे भी पढ़ें: रांची से ‘फर्जी’ अफसर धराया, सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर लगाता था चूना, 70 लाख की ठगी का खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >