Ranchi News : सदर अस्पताल में घुटना का सफल प्रत्यारोपण किया गया

आयुष्मान कार्ड के तहत नि:शुल्क ऑपरेशन. बाहर इस तरह की जटिल सर्जरी का खर्च दो से तीन लाख रुपये तक.

रांची.

सदर अस्पताल रांची की उपलब्धियों में एक नया आयाम जुड़ गया है. अब यहां भी बड़े शहरों के अत्याधुनिक सुविधायुक्त निजी अस्पतालों की तर्ज पर घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) की सुविधा उपलब्ध हो गयी है. अब घुटने के दर्द से पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी. पिस्का मोड़ निवासी 60 वर्षीय इंद्रदेव महतो को उठने-बैठने, वॉशरूम जाने, सीढ़ी चढ़ने में बहुत परेशानी होती थी. सर्जरी के बाद वह एक दिन में ही पूर्व की तरह चलने लगे. सदर अस्पताल के आर्थो विभाग के सर्जन डॉ शेरन अली ने उनके घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. यह ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड के तहत निःशुल्क हुआ, जबकि बाहर इस तरह की जटिल सर्जरी का खर्च दो से तीन लाख रुपये तक आता है. डॉ एस अली ने बताया कि हर घुटने के दर्द को हल्के में नहीं लेना चाहिए. नयी व्यवस्था के तहत सदर अस्पताल में हिप (कूल्हा) व घुटना रिप्लेसमेंट की सुविधा पूरी तरह से उपलब्ध हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >