रांची : कांके में स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 2 की स्थिति नाजुक

रांची के नगड़ी में स्कॉर्पियो और टेंपो के बीच भीषण टक्कर हुई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया जा रहा है।

गुलाम रब्बानी की रिपोर्ट

कांके. थाना क्षेत्र के रांची-पतरातू मार्ग पर नगड़ी गांव के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में स्कॉर्पियो ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में ऑटो में सवार कई लोग घायल हो गये, जिनमें दो की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. घटना सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे की है.

डिवाइडर से टकराकर दूसरी ओर चली गयी स्कॉर्पियो

मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो संख्या जेएच 01 एफएफ 8774 काफी तेज गति से कांके से पिठोरिया की ओर जा रही थी. नगड़ी चौक के समीप स्कॉर्पियो का चालक संतुलन खो बैठा और वाहन डिवाइडर से टकरा गया. टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सड़क की दूसरी ओर चली गयी. इसी दौरान पिठोरिया से कांके की ओर आ रहे ऑटो संख्या जेएच 01 बीएन 4762 से स्कॉर्पियो की सीधी टक्कर हो गयी. हादसे में ऑटो में सवार कई लोगों को गंभीर चोटें आयी हैं. वहीं, दो घायलों की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है.

ये भी पढ़ें: सड़क नहीं तो एंबुलेंस कैसे आए; गुमला में गर्भवती को गेंड़ुआ भार पर ढोकर 2 KM ले गए परिजन, 80 साल बाद भी भगवान भरोसे गांव

ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीण जुट गये. ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गयी. कांके पुलिस ने बताया कि घायलों के नाम और पूरी जानकारी अभी नहीं मिल पायी है. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शेखर सुमन

शेखर सुमन एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वे झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को कवर करते हैं.

प्रभात खबर से पहले शेखर सुमन ने करीब डेढ़ वर्ष तक झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल ‘सार भारत’ में रिपोर्टर के रूप में कार्य किया. इस दौरान उन्होंने राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक विषयों के साथ-साथ अपराध से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों की रिपोर्टिंग की.

शैक्षणिक रूप से शेखर सुमन ने संत जेवियर्स कॉलेज, रांची से अकाउंट्स में स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से वर्ष कॉमर्स में मास्टर्स और रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की.

पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि राजनीति, सामाजिक मुद्दों और अपराध से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >