Ranchi News : एक माह में कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा का पुनर्गठन करने का निर्देश

बैठक में अब तक किये गये आंदोलन से समाज को होने वाले लाभ-हानि पर चर्चा की गयी तथा मोर्चा की सभी कमेटी को भंग कर नयी कमेटी का गठन किया गया.

रांची. टोटेमिक कुड़मी/कुरमी विकास मोर्चा की बैठक होटल गंगा आश्रम में हुई. अध्यक्षता शीतल ओहदार ने की. बैठक में अब तक किये गये आंदोलन से समाज को होने वाले लाभ-हानि पर चर्चा की गयी तथा मोर्चा की सभी कमेटी को भंग कर नयी कमेटी का गठन किया गया. नयी कमेटी में रचिया महतो, थानेश्वर महतो, सपन कुमार महतो, राजू महतो, अशोक महतो, मुरलीधर महतो, शशि रंजन महतो, अघनुराम महतो, ललित मोहन महतो, रामचंद्र महतो, सोनालाल महतो को जिम्मेवारी सौंपी गयी. बैठक में सभी नियुक्त प्रभारी को निर्देश दिया गया कि वे एक माह के अंदर महाधिवेशन बुलाकर मोर्चा का पुनर्गठन करेंगे. बैठक में थानेश्वर महतो, क्षेत्र मोहन महतो, दानी सिंह महतो, रामचंद्र महतो, प्रदीप महतो, जितेंद्र प्रसाद महतो, काशीनाथ महतो, ताराचंद महतो, सर्वेश्वर महतो, सेवकी महतो, झबुलाल महतो, शशि रंजन महतो ,रघुनाथ महतो, संदीप महतो, अनिल महतो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >