रांची रेल मंडल में बड़ी सर्जरी: CBI रेड के बाद सीनियर DCM सूची सिंह हटायी गयीं, श्रेया सिंह संभालेंगी कमान

Ranchi Rail Division: रांची रेल मंडल में 50 हजार की घूसखोरी कांड और सीबीआई रेड के बाद सीनियर डीसीएम सूची सिंह को पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह पर श्रेया सिंह को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Ranchi Rail Division, रांची (राजेश सिंह): दक्षिण पूर्व रेलवे ने रांची रेल मंडल में दो अहम अधिकारियों के पद में बदलाव किया है. इस संबंध में 26 मार्च को कोलकाता स्थित गार्डेन रीच मुख्यालय से आधिकारिक आदेश जारी किया गया. यह निर्णय रेलवे के जनरल मैनेजर की मंजूरी के बाद लिया गया है.

दोनों अधिकारियों के बीच सीधी अदला-बदली

रेलवे द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब तक सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर (Sr. DCM/RNC) के पद पर कार्यरत सूची सिंह को पोस्टिंग ऑफिसर/आरसीटी बनाया गया है. वहीं, इस पद पर पहले से तैनात श्रेया सिंह को अब सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. यानी दोनों अधिकारियों के बीच सीधे तौर पर पदों की अदला-बदली की गयी है.

Also Read: बोकारो पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई: एजेंट से लूटपाट करने वाले 3 शातिर 12 घंटे में पहुंचे सलाखों के पीछे

सीबीआई कार्रवाई के बाद लिया गया फैसला

मालूम हो कि हाल ही में हटिया स्थित मंडल रेल प्रबंधक (DRM) कार्यालय में सीबीआई की टीम ने छापेमारी की थी. इस दौरान रेलवे के चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया गया था.

पूछताछ के बाद बढ़ी हलचल

इस मामले में सीनियर डीसीएम सूची सिंह से भी पूछताछ की गयी थी, जिसके बाद पूरे रेल मंडल में हलचल मच गयी थी.

प्रशासनिक दृष्टि से अहम निर्णय

सीबीआई कार्रवाई के बाद रेलवे प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए रांची रेल मंडल में तैनात प्रमुख अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है. इसे प्रशासनिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है.

Also Read: Dhanbad: बिजली बकाया पर राहत, चार किस्तों में भुगतान की सुविधा, बहाल होंगे कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >