Power supply disrupted: राजधानी रांची के कई इलाकों में आज अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग की ओर से निर्धारित कार्य के कारण संबंधित फीडरों से जुड़े इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली बंद रहेगी. ऐसे में लोगों को अपने जरूरी काम पहले निपटा लेने की सलाह दी गयी है.
हिंदपीढ़ी फीडर में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कटौती
हिंदपीढ़ी फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान नाला रोड और गुरु नानक स्कूल के आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी.
ये भी पढ़ें- झारखंड में निजी अस्पतालों में भी मुफ्त चढ़ेगा खून, आयुष्मान-अबुआ कार्ड से मिलेगा लाभ
हटिया फीडर में दो घंटे बंद रहेगी बिजली
हटिया फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान हटिया फीडर, अपर हटिया, नीचे हटिया, रिवर व्यू कॉलोनी, एकता नगर और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी.
अलकापुरी फीडर में भी ठप रहेगी बिजली
अलकापुरी फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इससे अलकापुरी, डिबडीह, दाऊद नगर, न्यू पुंदाग, भगत कोचा सहित आसपास के इलाके प्रभावित होंगे.
पहले ही निपटा लें जरूरी काम
अलग-अलग फीडरों में निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति बंद रहने से घरेलू कामकाज के साथ-साथ दुकानों और छोटे कारोबारियों को भी परेशानी हो सकती है. ऐसे में प्रभावित इलाकों के लोग बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए पानी, मोबाइल चार्जिंग और अन्य जरूरी काम पहले से निपटा लें.
ये भी पढ़ें- रांची के करमटोली तालाब के पास बनेगा झारखंडी फूड मार्केट, नाइट मार्केट की भी तैयारी
