Vande Bharat LIVE: वंदे भारत एक्सप्रेस का रांची से पटना के बीच गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत

Vande Bharat LIVE Updates: झारखंड को आज मंगलवार को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का ऑनलाइन उद्घाटन किया. उद्घाटन से पहले वंदे भारत रांची के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खड़ी थी. रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की गयी थीं. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. कार्यक्रम से जुड़ी हर अपडेट आपको यहां मिलेगी सबसे पहले…

10:42 PM. 27 Jun 23 10:42 PM. 27 Jun

हजारीबाग पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस

हजारीबाग, सलाउद्दीन: रांची से मेसरा व बरकाकाना होते हुए वंदे भारत हजारीबाग पहुंची. वंदे भारत ट्रेन का हजारीबाग पहुंचने पर गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत हुआ. वंदे भारत ट्रेन में हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने यात्रा की. स्थानीय लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई. यहां से ट्रेन कोडरमा के लिए रवाना हो गयी.

10:42 PM. 27 Jun 23 10:42 PM. 27 Jun

बरकाकाना पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस

बरकाकाना (रामगढ़), पंकज सोनी: 12.30 बजे बरकाकाना स्टेशन पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस. बरकाकाना स्टेशन पर डीएवी बरकाकाना, केंद्रीय विद्यालय बरकाकाना, केंद्रीय विद्यालय भुरकुंडा एवं कई सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी देकर वंदे भारत ट्रेन का स्वागत किया गया. ढोल-नगाड़े के साथ ताशा पार्टी तथा आर्मी बैंड के लोग मौजूद थे. भारत माता की जय. वंदे मातरम के जयकारों से गूंजता रहा बरकाकाना स्टेशन. अधिकारियों सहित आम लोगों का जमावड़ा सुबह से ही लगा रहा

10:42 PM. 27 Jun 23 10:42 PM. 27 Jun

मेसरा पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस

मेसरा, कबिलाश बैठा: वंदे भारत ट्रेन रांची से चलकर मेसरा रेलवे स्टेशन पहुंची. ट्रेन में राज्यपाल, सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, महुआ मांझी, कांके विधायक समरी लाल, पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम समेत अन्य मौजूद थे. राज्यपाल सहित अन्य जन प्रतिनिधि व अधिकारी ट्रेन में बैठकर मेसरा तक आये. रेल डिवीजन की ओर से राज्यपाल समेत अन्य प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया. इसके बाद वंदे भारत वहां से रवाना हो गयी.

10:42 PM. 27 Jun 23 10:42 PM. 27 Jun

झारखंड को वंदे भारत की सौगात, पीएम ने दिखायी हरी झंडी

झारखंड को वंदे भारत की सौगात मिली है. पीएम नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रांची से पटना के लिए रवाना किया. उद्घाटन से पहले वंदे भारत रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खड़ी थी. पीएम मोदी के ऑनलाइन उद्घाटन के साथ रांची से पटना के लिए रवाना हो गयी.

10:42 PM. 27 Jun 23 10:42 PM. 27 Jun

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. आरपीएफ के 100 से अधिक जवानों की तैनाती चुटिया पावर हाउस फाटक, केतारी बगान फाटक, नामकुम, टाटीसिलवे के अलावा रेलवे ट्रैक के पास किया गया है.

4:10 PM. 27 Jun 23 4:10 PM. 27 Jun

पीएम कुछ ही देर में दिखाएंगे हरी झंडी

रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर वंदे भारत एक्सप्रेस खड़ी है. पीएम नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में हरी झंडी दिखाएंगे.

3:56 PM. 27 Jun 23 3:56 PM. 27 Jun

वंदे भारत ट्रेन पर सवारी को लेकर बच्चों में उत्साह, बनाई पेंटिंग्स, लिखीं कविताएं

पहले दिन विभिन्न स्कूलों के बच्चों को भी वंदे भारत ट्रेन(Vande Bharat Train) पर फ्री में सवार होकर जाने का मौका मिल रहा है. इसे लेकर बच्चों में उत्साह देखने को मिल रहा है. बच्चों ने वंदे भारत, स्वच्छ भारत आदि विषयों पर कविता और पेंटिंग बनाई है.

2:36 PM. 27 Jun 23 2:36 PM. 27 Jun

पहले दिन स्कूली बच्चों को फ्री में कराया जाएगा सफर

उद्घाटन पर स्कूली बच्चों को वंदे भारत ट्रेन में फ्री में सफर कराया जायेगा. इसमें 10वीं से 12वीं तक छात्र शामिल होंगे. रांची से 10, मेसरा से 30, कोडरमा से गया जंक्शन तक सैनिक स्कूल के 50, बरकाकाना में विकास विद्यालय के छात्रों को हजारीबाग तक लाया जायेगा. हजारीबाग से कोडरमा तक हजारीबाग डीएवी के 30 बच्चे शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर के 20, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल कुम्हारटोली से 45 छात्रों को ट्रेन में सफर कराया जायेगा.

2:36 PM. 27 Jun 23 2:36 PM. 27 Jun

वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन के लिए तैयार है रांची रेलवे स्टेशन

रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर पूरी तैयारियां कर ली गयी है. स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर पंडाल बनाया गया है. दक्षिण-पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक अर्चना जोशी, डीआरएम प्रदीप गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने सोमवार को तैयारियों का जायजा भी लिया. वहीं, स्टेशन और स्टेशन के बाहर वंदे भारत के उद्घाटन को लेकर बड़े-बड़े कटऑउट लगाये गये हैं. स्टेशन परिसर के साथ-साथ रेलवे ट्रैक पर भी साज सज्जा की गई है, जो काफी आकर्षक लग रहा है.

मुख्य बातें

Vande Bharat LIVE Updates: झारखंड को आज मंगलवार को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का ऑनलाइन उद्घाटन किया. उद्घाटन से पहले वंदे भारत रांची के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खड़ी थी. रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की गयी थीं. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. कार्यक्रम से जुड़ी हर अपडेट आपको यहां मिलेगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaya bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >