रांची में पान मसाला कंपनी में फर्जीवाड़ा: जाली कूपन से 70 लाख की धोखाधड़ी, चार पर मामला दर्ज

Ranchi News: रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पान मसाला कंपनी के अधिकारियों पर जाली कूपन छापकर करीब 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

रांची से अजय दयाल की रिपोर्ट 

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में एक नामी पान मसाला कंपनी के अधिकारियों की ओर से करोड़ों रुपए की जालसाजी और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. आरोपियों ने पहले जाली कूपन छापे, फिर कंपनी के कूपन की चोरी कर बाजार में खपा दिए. इससे कंपनी को करीब 71 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. 

चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज 

मामले में कंपनी के प्रोपराइटर कालीचरण सिंघानिया के बयान पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. इनमें जयपुर (राजस्थान) थाना अंतर्गत 39 रुक्मिणी विहार, गणेशनगर-1 निवासी लोकेश शर्मा (क्षेत्रीय बिक्री प्रबंधक), कानपुर (यूपी) के बर्रा थाना अंतर्गत मंडी निवासी दिव्यांशु शर्मा (एरिया सेल्स मैनेजर), जयपुर (राजस्थान) के विद्याधर नगर निवासी नवरत्न बहेटी उर्फ राजेश एवं जोधपुर (राजस्थान) थाना अंतर्गत शोभा वक्तो निवासी शरद कुमार शामिल हैं.

मैनेजर और सेल्स मैनेजर ने मिलकर रची साजिश

अपर बाजार निवासी कालीचरण सिंघानिया ने पुलिस को बताया कि वे एबी इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर हैं और ”तेज राम धरम पाल” (दिल्ली) कंपनी के पान मसाला के अधिकृत डीलर हैं. कंपनी में क्षेत्रीय बिक्री प्रबंधक के पद पर तैनात लोकेश शर्मा रांची के मोरहाबादी स्थित श्री श्रद्धा टावर के फ्लैट में किराये पर रहता है. लोकेश ने एरिया सेल्स मैनेजर दिव्यांशु शर्मा और राजस्थान में रहनेवाले अपने दो सहयोगी नवरत्न बहेटी और शरद कुमार के साथ मिलकर जनवरी-2026 से जाली कूपन छापने और उन्हें बाजार में खपाने का धंधा शुरू किया. धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ, जब 12 अप्रैल-2026 को धनबाद के एक डिस्ट्रीब्यूटर सचिन ने फोन कर बताया कि लोकेश और दिव्यांशु की ओर से दिये गये कूपन डुप्लीकेट हैं. कंपनी की ओर से सत्यापन कराने पता चला कि आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत जाली कूपन छापवाए थे. राजस्थान में बैठे आरोपी जाली कूपन छाप लोकेश और दिव्यांशु को भेजते थे. दोनों बाजार में डिस्ट्रीब्यूटर्स को धोखे से दे देते थे.

यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >