आग से डाकघर का जेनरेटर व फुटपाथ की तीन दुकानें जली
मांडर के मुख्य डाकघर के समीप शनिवार की देर रात एक बजे 1100 वोल्ट का करंट प्रवाहित बिजली का तार टूटकर गिर जाने से आग लग गयी.
प्रतिनिधि, मांडर.
मांडर के मुख्य डाकघर के समीप शनिवार की देर रात एक बजे 1100 वोल्ट का करंट प्रवाहित बिजली का तार टूटकर गिर जाने से आग लग गयी. आग से बाहर रखा डाकघर का 10 केवीए का साइलेंट जेनरेटर जल गया. साथ ही अगल बगल फुटपाथ में दो सब्जी दुकान व एक फल दुकान जलकर राख हो गये. तार गिरने से डाकघर के बाउंड्री से सटे बांस-बल्ली से बने सब्जी व फल दुकानों में आग लग गयी. और बाद में बाउंड्री के अंदर रखा डाकघर का जेनरेटर भी आग की चपेट में आ गया. बारात से लौटे मांडर के वाहन चालकों ने आग लगा देखा और पुलिस को सूचना दी. थाना प्रभारी मनोज करमाली ने लाइन कटवाने के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया. जेनरेटर की कीमत करीब 10 से 12 लाख रुपये बताया जा रहा है. वहीं दुकान सहित वहां रखे फल व सब्जी के जल जाने से फल दुकानदार बंदी देवी को करीब 50 हजार, सब्जी दुकानदार भोला प्रधान को 20 हजार व बीने उरांव को 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग से अविलंब जर्जर तार को बदलने की मांग की है.
डाकघर के समीप 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिरा, लगी आगB