Ranchi News: डकबैक इंडिया में समय पर वेतन नहीं, कर्मचारी बोले- सैलरी मांगने पर मिलती है चार्जशीट की धमकी

Ranchi News: रांची में डकबैक इंडिया के कर्मचारियों को समय वेतन नहीं मिलता. रिटायरमेंट का लाभ भी नहीं मिलता. सैलरी मांगने पर मिलती है चार्जशीट की धमकी.

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची स्थित कोकर इंडस्ट्रियल एरिया के डकबैक इंडिया (पूर्व नाम बिहार रबर कंपनी) में कर्मचारियों को समय पर वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है. यह स्थिति पिछले तीन माह से बनी हुई है.

डकबैक इंडिया के कर्मचारियों को टुकड़ों में मिलता है वेतन

पूरे माह का एक बार भुगतान नहीं करके टुकड़ों-टुकड़ों में वेतन दिया जा रहा है. इससे काम कर रहे कर्मचारियों को काफी परेशानी हो रही है. किसी के बच्चों की पढ़ाई में दिक्कत हो रही है, तो किसी का जरूरी काम रुक गया है.

दिन-रात धरने पर बैठे रहे कर्मी

31 लोगों का कोलकाता स्थानांतरण करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी नहीं देने और बिना कारण के रांची के कारखाना से मशीन को बाहर ले जाने के विरोध में कर्मचारी दूसरे दिन भी शुक्रवार को दिन-रात धरना पर बैठे रहे. उनका कहना है कि जब तक प्रबंधन उनकी बातों को नहीं सुनता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

2019 से रिवाइज वेतन नहीं मिल रहा

भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री संजय चक्रवर्ती ने बताया कि 2019 से न्यूनतम वेतन का वेतन रिवीजन का लाभ नहीं दिया जा रहा है. यही नहीं, महंगाई भत्ता भी रोक दिया गया है. अध्यक्ष सहित 5 पदाधिकारियों को हटा दिया गया. प्रबंधन एकमुश्त ट्रांसफर आदेश को रोके और कल-पुर्जे को तत्काल खोलने का काम बंद किया जाये.

कंपनी प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है. वेतन मांगने पर प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों को चार्जशीट के साथ-साथ बार-बार गेट से बाहर करने की धमकी दी जाती है.

अजीत महतो, डकबैक का कर्मचारी

वेतन टुकड़ों-टुकड़ों में मिल रहा है. एक से दो मशीनों को छोड़ कर सभी मशीनें खोल दी गयी हैं. कुल 63 कर्मचारी हैं. वर्तमान में 17 कर्मचारी काम कर रहे हैं.

मिनी लकड़ा, डकबैक का कर्मचारी

फैक्टरी में कार्यरत कामगारों को सेवानिवृत्ति लाभ और वेतन नहीं देना कंपनी का मकसद है़ इसी वजह से छह लोगों को हटा दिया गया है. घरेलू जांच में निर्दोष साबित होने के बाद भी बर्खास्त कर दिया गया है.

चंद्रशेखर प्रसाद, डकबैक का कर्मचारी

इसे भी पढ़ें : Ranchi News: डकबैक इंडिया को बंद करने की तैयारी में प्रबंधन, गुस्साये कर्मचारी धरना पर बैठे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >