मेघा उरांव को पाहनों ने सम्मानित किया

मेघा उरांव को पाहनों ने सम्मानित किया

रांची : नामकुम प्रखंड के पाहन टोली और बंधुआ पंचायत के तजू गांव के पाहनों द्वारा झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति धुर्वा के अध्यक्ष मेघा उरांव को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर एतवा पाहन, बुधू पाहन, जगजीवन सिंह मुंडा, कृष्णा पाहन, हरीश गंजहु, किस्टो सिंह मुंडा व गुड़का पाहन ने कहा है कि मेघा उरांव आदिवासी जनजाति समाज की पाहन व्यवस्था और हमारी रुढ़िवादी परंपरा, संस्कार, संस्कृति को बचाने के लिए दिन-रात सक्रिय रहते हैं. उन्हें कुछ नकली आदिवासियों द्वारा परेशान किया जा रहा है, उनके घर पर हमला किया जा रहा है, जिसकी हम निंदा करते हैं. वहीं, मेघा उरांव ने कहा कि वे अपने पूर्वजों के अस्तित्व, अस्मिता और पहचान को मिटने नहीं देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >