Ranchi News: रातू थाना के सब इंस्पेक्टर ले रहे थे 35000 रुपए रिश्वत, एसीबी ने किया गिरफ्तार

Ranchi News|एंटी करप्शन ब्यूरो रांची ने राजधानी रांची के रातू थाना के एक सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. सब इंस्पेक्टर का नाम सत्येंद्र सिंह है.

Ranchi News|रांची/रातू, अमन तिवारी/चंद्रशेखर उपाध्याय : एंटी करप्शन ब्यूरो रांची की टीम ने राजधानी रांची के रातू थाना के एक सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. सब इंस्पेक्टर का नाम सत्येंद्र सिंह है. सत्येंद्र सिंह को एसीबी रांची की टीम ने 35000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

छोटानागपुर राज हाई स्कूल से हुई सब इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी

सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह को रातू चट्टी स्थित छोटानागपुर राज हाई स्कूल में रिश्वत लेते हुए मंगलवार (25 जून) को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. इस स्कूल में मदरसा बोर्ड की परीक्षा चल रही है. यहीं पर सब इंस्पेक्टर की तैनाती की गई थी. उन्होंने रिश्वत देने के लिए एक महिला को यहां बुलाया था. महिला ने जैसे ही सत्येंद्र सिंह को 35,000 रुपए दिए, वहां पहले से सादे वेश में मौजूद एसीबी की टीम ने उन्हें धर दबोचा.

केस कमजोर करने के लिए मांगी थी 35 हजार की रिश्वत

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम सत्येंद्र सिंह को एसीबी मुख्यालय रांची ले गई है. वहीं उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी. सत्येंद्र सिंह के खिलाफ रातू थाना क्षेत्र के सूर्या नगर की रहने वाली एक महिला ने एसीबी में शिकायत की थी. महिला का नाम सबिता देवी है. वह विजय सिंह की पत्नी है. विजय सिंह पर गोली चलाने का आरोप था और उस केस को कमजोर करने के एवज में केस के आईओ (इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर) ने 35,000 रिश्वत की मांग की थी.

विजय सिंह की पत्नी सबिता देवी ने एसीबी में की थी शिकायत

विजय सिंह रिश्वत नहीं देना चाहता था. लेकिन, आईओ बार-बार रिश्वत देने का दबाव बना रहा था. परेशान होकर विजय सिंह की पत्नी सबिता देवी ने एंटी करप्शन ब्यूरो रांची में इसकी शिकायत की. एसीबी की टीम ने जांच के बाद प्रथम दृष्टया शिकायत को सही पाया. इसके बाद एसीबी की टीम ने ट्रैप बिछाया और सबिता देवी को रिश्वत देने के लिए सत्येंद्र सिंह के पास सीएन राज हाई स्कूल भेजा. यहां महिला ने जैसे ही सत्येंद्र सिंह को रिश्वत के पैसे दिए, एसीबी की टीम ने उन्हें धर दबोचा.

Read Also

झारखंड मंत्रालय में एसीबी ने मारा छापा रिश्वत ले रहे दो कर्मियों को किया गिरफ्तार

शिक्षक से घूस ले रहे बीपीओ को एसीबी ने किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >