Indian Railways|IRCTC News: रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस आज किस मार्ग से चलेगी, यहां देखें अपडेट

Indian Railways|IRCTC News|झारखंड की राजधानी रांची से नयी दिल्ली के बीच चलने वाली रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन कई दिनों के बाद अब अपने निर्धारित मार्ग से चलेगी. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से सोमवार को यह जानकारी दी गयी.

By Mithilesh Jha | April 10, 2023 2:59 PM

Indian Railways|IRCTC News: झारखंड की राजधानी रांची से नयी दिल्ली के बीच चलने वाली रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन कई दिनों के बाद अब अपने निर्धारित मार्ग से चलेगी. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से सोमवार को यह जानकारी दी गयी. दपूरे रांची मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि रद्द किये गये और परिवर्तित मार्गों से जिन ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा था, अब वे अपने पूर्व निर्धारित समय और मार्ग से चलेंगे.

रेल पटरी पर चल रहा कुड़मी आंदोलन खत्म

दपूरे रांची मंडल की ओर से बताया गया है कि पश्चिम बंगाल में स्थित खड़गपुर मंडल के खेमाशुलि स्टेशन तथा आद्रा मंडल के कुसतौर स्टेशन एवं कोटशिला स्टेशन पर रेल पटरी पर आंदोलन कर रहे कुड़मियों (Kurmi Andolan) ने अपना धरना-प्रदर्शन वापस ले लिया है. इसलिए रांची रेल मंडल की ट्रेनें अब अपने निर्धारित समय एवं निर्धारित मार्ग के अनुसार चलेंगी. जो ट्रेनें अपने निर्धारित समय एवं मार्ग से चलेंगी, उसकी पूरी सूची इस प्रकार है :-

Also Read: Trains Cancelled: नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस समेत दक्षिण पूर्व रेलवे की 83 ट्रेनें रहेंगी रद्द
ये ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित समय एवं मार्ग से चलेंगी

  • ट्रेन संख्या 13304 रांची – धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 10/04/2023 को अपने निर्धारित समय एवं निर्धारित मार्ग से चलेगी.

  • ट्रेन संख्या 18621 पटना – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 10/04/2023 को अपने निर्धारित समय एवं निर्धारित मार्ग से चलेगी.

  • ट्रेन संख्या 18622 हटिया – पटना एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 10/04/2023 को अपने निर्धारित समय एवं निर्धारित मार्ग से चलेगी.

  • ट्रेन संख्या 22805 भुवनेश्वर – आनंदविहार एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 10/04/2023 को अपने निर्धारित समय एवं निर्धारित मार्ग से चलेगी.

  • ट्रेन संख्या 12817 हटिया – आनंदविहार एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 10/04/2023 को अपने निर्धारित समय एवं निर्धारित मार्ग से चलेगी.

  • ट्रेन संख्या 20839 रांची – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 10/04/2023 को अपने निर्धारित समय एवं निर्धारित मार्ग से चलेगी.

  • ट्रेन संख्या 13303 धनबाद – रांची एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 10/04/2023 को अपने निर्धारित समय एवं निर्धारित मार्ग से चलेगी.

  • ट्रेन संख्या 18623 इस्लामपुर – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 10/04/2023 को अपने निर्धारित समय एवं निर्धारित मार्ग से चलेगी.

  • ट्रेन संख्या 13503 बर्द्धमान – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 10/04/2023 को अपने निर्धारित समय एवं निर्धारित मार्ग से चलेगी.

  • ट्रेन संख्या 18085 खड़गपुर – रांची एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 10/04/2023 को अपने निर्धारित समय एवं निर्धारित मार्ग से चलेगी.

  • ट्रेन संख्या 18086 रांची – खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 10/04/2023 को अपने निर्धारित समय एवं निर्धारित मार्ग से चलेगी.

  • ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 10/04/2023 को अपने निर्धारित समय एवं निर्धारित मार्ग से चलेगी.

  • ट्रेन संख्या 22806 आनंदविहार – भुवनेश्वर एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 10/04/2023 को अपने निर्धारित समय एवं निर्धारित मार्ग से चलेगी.

  • ट्रेन संख्या 12818 आनंदविहार – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 10/04/2023 को अपने निर्धारित समय एवं निर्धारित मार्ग से चलेगी.

  • ट्रेन संख्या 20840 नई दिल्ली – रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 10/04/2023 को अपने निर्धारित समय एवं निर्धारित मार्ग से चलेगी.

  • ट्रेन संख्या 18640 रांची – आरा एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 10/04/2023 को अपने निर्धारित समय एवं निर्धारित मार्ग से चलेगी.

  • ट्रेन संख्या 12825 रांची – आनंदविहार एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 10/04/2023 को अपने निर्धारित समय एवं निर्धारित मार्ग से चलेगी.

  • ट्रेन संख्या 13320 रांची – दुमका एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 10/04/2023 को अपने निर्धारित समय एवं निर्धारित मार्ग से चलेगी.

  • ट्रेन संख्या 18627 हावड़ा – रांची एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 10/04/2023 को अपने निर्धारित समय एवं निर्धारित मार्ग से चलेगी.

Also Read: रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और टाटानगर-जम्मूतवी का रूट बदला, रांची-चोपन समेत कई ट्रेनें रद्द, जानें वजह

Next Article

Exit mobile version