Akshaya Tritiya: बेटर हाफ को दें गोल्ड-डायमंड का तोहफा, मिल रही बंपर छूट

Akshaya Tritiya: कंपनियां अक्षय तृतीया के लिए ग्राहकों को करीब 25 फीसदी तक छूट का लाभ दे रही हैं. ग्राहक चाहें, तो उनके आउटलेट्स पर विजिट करके भी गहनों की खरीद कर सकते हैं.

Akshaya Tritiya 2024: 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया देशभर में पूरे धूमधाम से मनाई जाएगी. इस मौके पर अपने पत्नी को सोने का गिफ्ट देने के लिए कई लोग अभी से ही प्लान बना रहे हैं. अगर आप भी अपने बेटर हाफ को अक्षय तृतीया पर गोल्ड की ज्वैलरी गिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो आपके पास अभी बेहतरीन मौका है. देश में कुछ कंपनियां ऐसी हैं, जो गोल्ड ज्वैलरी की खरीद पर ग्राहकों को ऑफर दे रही हैं. इस ऑफर का लाभ 12 मई तक उठाया जा सकता है. आइए, जानते हैं.

कब तक मिलेगा ऑफर

मीडिया की रिपोर्ट्स की मानें, तो गोल्ड ज्वैलरी बेचने वाली कंपनियां अक्षय तृतीया के लिए अपने आउटलेट्स पर जाकर या उनकी वेबसाइट पर गहनों की बुकिंग कराने पर ग्राहकों को करीब 25 फीसदी तक छूट का लाभ दे रही हैं. कंपनियों की ओर से ग्राहकों के लिए यह ऑफर 12 मई 2024 तक दिया जा रहा है. ग्राहक चाहें, तो उनके आउटलेट्स पर विजिट करके भी गहनों की खरीद कर सकते हैं.

कौन-कौन कंपनियां दे रही हैं छूट का ऑफर

मालाबार गोल्ड: अक्षय तृतीया पर गोल्ड की ज्वैलरी खरीदने वाले ग्राहकों को मालाबार गोल्ड की ओर से ऑफर की पेशकश की जा रही है. यह कंपनी 27 अप्रैल से ही ग्राहकों को छूट दे रही है, जो 12 मई तक जारी रहेगी. इस ऑफर के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को डायमंड और गोल्ड की ज्वैलरी की खरीद पर करीब 25 फीसदी तक मेकिंग चार्ज में छूट का लाभ दे रही है.

तनिष्क: टाटा ग्रुप की ज्वैलरी ब्रांड तनिष्क भी अक्षय तृतीया पर गोल्ड, सिल्वर और डायमंड की ज्वैलरी खरीदने वाले ग्राहकों को छूट दे रही है. खबर है कि टाटा की यह कंपनी डायमंड और गोल्ड की ज्वैलरी खरीदने वाले ग्राहकों को मेकिंग चार्ज पर 20 फीसदी तक की छूट दे रही है. ग्राहक इस छूट का लाभ 12 मई तक उठा सकते हैं.

रॉकेट की रफ्तार से भाग रहा सोना, 15,000 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गया दाम

मेलोरा और जोयालुक्कास: ज्वैलरी बनाने और बिक्री करने वाली कंपनियों में मेलोरा और जोयालुक्कास भी अक्षय तृतीया पर गोल्ड, डायमंड और जेमस्टोन (मणि पत्थर) के गहनों पर ग्राहकों को छूट दे रही हैं. मेलोरा डायमंड और मणि पत्थर के गहनों पर 25 फीसदी छूट दे रही है. वहीं, जोयालुक्कास की ओर से 50,000 रुपये प्राइस के गोल्ड के गहनों की खरीद पर 1000 रुपये का गिफ्ट वाउचर और 50000 रुपये के डायमंड की खरीद पर 2000 रुपये का गिफ्ट वाउचर दिया जा रहा है.

क्या है मैन्युफैक्चरिंग फंड, जिसमें लोगों का बढ़ रहा इंट्रेस्ट?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >