रांची के सांसद संजय सेठ ने जिला प्रशासन को सौंपे 10 थर्मल स्कैनर

रांची के सांसद संजय सेठ ने मंगलवार को रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे को 10 थर्मल स्कैनर सौंपा. इसका उपयोग सभी छह विधानसभा में किया जायेगा. हटिया, कांके, रांची, खिजरी, ईचागड़, सिल्ली साथ ही रांची लोकसभा क्षेत्र में बाहर से आये लोगों की भी जांच के लिए इसका उपयोग किया जायेगा.

रांची : रांची के सांसद संजय सेठ ने मंगलवार को रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे को 10 थर्मल स्कैनर सौंपा. इसका उपयोग सभी छह विधानसभा में किया जायेगा. हटिया, कांके, रांची, खिजरी, ईचागड़, सिल्ली साथ ही रांची लोकसभा क्षेत्र में बाहर से आये लोगों की भी जांच के लिए इसका उपयोग किया जायेगा.

Also Read: बोकारो के गोमिया में तीन गांव के लोगों ने बैठक कर लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने का लिया निर्णय

उपायुक्त से मुलाकात में श्री सेठ ने उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी तरह की सहायता की जरूरत हो तो वह हमेशा तैयार हैं. प्रशासन और सरकार दोनों को किसी भी प्रकार की मदद के लिए रांची सांसद के रूप में उनका हर संभव सहयोग रहेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड में थर्मल स्कैनर सहित अन्य जांच उपकरणों की कमी की बात सामने आ रही थी. उसी को ध्यान में रखते हुए आज जिला प्रशासन को दस थर्मल स्कैनर उपलब्ध कराया गया है.

श्री सेठ ने कहा कि अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों के लिए जो भी जरूरत की चीजें होगी उसे अविलंब उपलब्ध कराया जायेगा. कोरोना से बचाव व रोकथाम के लिए अन्य जो भी आवश्यक कदम होंगे, वह सभी उठाये जायेंगे. किसी भी कीमत पर राज्य में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को रोकना है.

श्री सेठ ने रांची सहित पूरे झारखंड की जनता से यह अनुरोध किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जो अनुरोध किया है, उसका पालन हम अवश्य करें. तीन मई तक लॉकडाउन की घोषणा की गयी है, उसका हम पूर्णत: पालन करें. तभी कोरोना को हम हरा सकते हैं. उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन से भी आग्रह किया है कि हॉटस्पॉट को चिन्हित करें और लॉकडाउन का कड़ाई से पालन हो ताकि राज्य जल्द से जल्द कोरोना के प्रभाव से मुक्त हो सके.

उन्होंने कहा कि एक सांसद के रूप में वे हमेशा अपने लोकसभा क्षेत्र व झारखंड के साथ खड़े हैं. राज्य के हर नागरिक का भी यह दायित्व है कि संकट की इस घड़ी में, कोरोना से चल रही लड़ाई में अपना बहुमूल्य सहयोग दें. आपके आस-पास यदि कोई जरूरतमंद परिवार है तो यथासंभव उनकी मदद करें. और क्षेत्र की जनता को किसी भी तरह की परेशानी हो तो इसकी सूचना तुरंत मुझे दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >