खादगढ़ा में 'अग्नि-कांड': 6 बसें जलकर खाक, भयंकर अफरा-तफरी के बीच दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

Ranchi Fire News: रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में भीषण तबाही का मंजर देखने को मिला है! रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब खड़ी बसों में अचानक भीषण आग लग गयी. हालांकि आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है.

Ranchi Fire News, रांची : रांची के कांटा टोली स्थित खादगढ़ा बसस्टैंड में बड़ी आगजनी घटना सामने आयी है. रविवार दोपहर 6 बसों में भयंकर आग गयी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी है. घटना के बाद दमकल केंद्र को इसकी सूचना दे दी गयी जिसके बाद अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है. आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है.

Also Read: NTPC Profits: एनटीपीसी नार्थ कर्णपुरा को 686 करोड़ का मुनाफा, 1.92 पैसे प्रति यूनिट बिजली उत्पादन

सबसे पहले सिटी बस में लगी आग

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सबसे पहले गुलाबी रंग की एक सिटी बस में आग लगी. जिसे बुझाने के लिए लोगों ने अग्निशमन विभाग को फोन लगाया लेकिन वह वक्त पर नहीं पहुंची. जिसके बाद देखते ही देखते अन्य बसों में भी आग लग गयी है. लोगों ने बताया कि सूचना देने के बावजूद पुलिस अभी तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची है. जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >