रांची में नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, 8 प्रतिष्ठानों पर ₹1.14 लाख जुर्माना

रांची नगर निगम की टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की गई और आठ प्रतिष्ठानों पर कुल ₹1.14 लाख का जुर्माना लगाया गया.

Ranchi Municipal Corporation Encroachment Drive : रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने शुक्रवार को शहर के प्रमुख मार्गों एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान कचहरी चौक से रातू रोड चौक और अलबर्ट एक्का चौक से शहीद चौक तक अतिक्रमण हटाया गया. वहीं, अलबर्ट एक्का चौक के पास सदर अस्पताल की चहारदीवारी से सटे दो जर्जर भवनों को हटाया गया. 

आठ प्रतिष्ठानों पर ₹1.14 लाख जुर्माना

वहीं, निगम की टीम ने विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर आठ प्रतिष्ठानों पर एक लाख 14 हजार रुपये का जुर्माना लगाया. कचहरी चौक से रातू रोड चौक के बीच सड़क एवं फुटपाथ से अवैध दुकानों व अलबर्ट एक्का चौक से शहीद चौक तक फुटपाथ पर अवैध रूप से कब्जा किये वेंडर्स को हटाया गया. कार्रवाई के दौरान दो ठेला, टेबल, अवैध विज्ञापन सामग्री एवं अन्य सामान जब्त किये गये. 

ये भी पढ़ें: गोवा जाने वाले थे नाबालिग, राउरकेला स्टेशन पर पुलिस ने दोनों को किया सकुशल बरामद

इन पर लगा जुर्माना

  • मैपल प्लाजा में दुकान के पास डस्टबिन नहीं रखने पर 2,000 और सड़क पर कचरा फेंकने पर 5,000 का जुर्माना
  • एसीएस बर्गर शॉप, मैपल प्लाजा में डस्टबिन नहीं पाये जाने पर 2,000 का जुर्माना
  • मैपल प्लाजा द्वारा गिफ्ट डीड की भूमि पर जनरेटर रखने पर 5,000 का जुर्माना
  • आरयू मोटर्स, सैनिक मार्केट, मेन रोड पर ઘૂમાદસ, अवैध विज्ञापन के लिए 25,000 का जुर्माना
  • प्रो कस्टम कार, सैनिक मार्केट, मेन रोड पर अवैध होर्डिंग लगाने के लिए 25,000 का जुर्माना 

ये भी पढ़ें: 500 मेगावाट यूनिट से उत्पादन ठप, झारखंड समेत कई राज्यों पर संकट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >