बालक में सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी व बालिका में मदर्स इंटरनेशनल स्कूल विजेता

जीडी गोयनका बैडमिंटन हॉल में आयोजित रांची जिला इंटर स्कूल टेबल टेनिस चैंपियनशिप शनिवार को संपन्न हो गयी. इसमें बालक वर्ग में सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल की टीम और बालिका वर्ग में मदर्स इंटरनेशनल स्कूल टीम चैंपियन बनी.

रांची. जीडी गोयनका बैडमिंटन हॉल में आयोजित रांची जिला इंटर स्कूल टेबल टेनिस चैंपियनशिप शनिवार को संपन्न हो गयी. इसमें बालक वर्ग में सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल की टीम और बालिका वर्ग में मदर्स इंटरनेशनल स्कूल टीम चैंपियन बनी. वहीं अंडर-11 बालक में लोयला कान्वेंट स्कूल के ए डे ने सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल के एजाज खान को 3-0 से हरा कर विजेता बना. वहीं अंडर-13 बालक वर्ग में सुरेंद्रनाथ स्कूल के ए घोष ने अपने ही स्कूल के फैजल खान को 3-0 से, अंडर-13 बालिका वर्ग में मदर्स इंटरनेशनल स्कूल की निधि कुमारी ने डीएवी हेहल की संध्या झा को 3-0 से हरा कर विजेता बनी. इस अवसर पर रांची जिला टेबल टेनिस संघ के प्रेसीडेंट समीर जीत सिंह, सचिव सुदिप्ता मुखर्जी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >