रांची जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न

रांची जिला बैडमिंटन संघ की ओर से खेलगांव के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में चल रहे रांची जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गयी.

रांची. रांची जिला बैडमिंटन संघ की ओर से खेलगांव के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में चल रहे रांची जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गयी. अंतिम दिन क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल सहित कुल 64 मैच खेले गये. इसमें बालिका सिंगल अंडर-19 में अनन्या सिंह विजेता और नंदिता सेन उप विजेता बनी. वहीं बालक वर्ग में नीरज केसरी विजेता और आशु गोपाल उप विजेता बने. अंडर-17 बालिका डबल्स में अकांक्षा और श्रेष्ठा की जोड़ी विजेता बनी. वहीं बालक डबल्स में मोजाहिद और श्री राम रतन की जोड़ी विजेता हुई. बालक अंडर-17 सिंगल में आशु गोपाल विजेता और मोहित राज उप विजेता बने. वहीं बालक अंडर-15 डबल्स में मानस रंजन और संविथ रमेश की जोड़ी विजेता बनी. समापन के अवसर पर सेवानिवृत आइएएस सुनील कुमार, दिलीप तिर्की, एवी बिलुंग, पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी एंजेलो कुक ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. इस अवसर पर एनके डे, उमा रानी पालित सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >